






सेसोमूं में नन्हें मुन्नों को किया पुरस्कृत, हुए बच्चे हर्षित।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सेसोमूं स्कूल की नर्सरी विंग का वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह हर्षोल्लास के साथ मंगलवार को आयोजित हुआ। कार्यक्रम में नर्सरी, एल.केजी तथा यू.केजी के बच्चों को पुरस्कृत किया गया। बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी। समारोह में मुख्य अतिथि संस्था के चेयरमैन जगदीश प्रसाद मूंधड़ा और विशिष्ट अतिथि संस्था चेयरपर्सन पद्मा मूंधड़ा ने प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को पुरस्कार वितरित किए। विभिन्न गतिविधियों में भाग लेकर प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले 75 बच्चों को 140 पुरस्कार प्रदान किए गए। बच्चे हर्षित हुए और मुख्य अतिथि ने उन्हें स्कूल में आयोजित सभी गतिविधियों में भाग लेने की प्रेरणा दी। पुरस्कार समारोह में स्कूल प्राचार्य सुब्रत कुण्डू, हिन्दी विभागाध्यक्ष बबीता प्रधान, प्रीति राजपुरोहित, हेमलता गौड़, पूजा दुबे, क्षेमकंवर भाटी, अचुकी कठौतिया आदि मौजूद रहें।

विप्र फाउंडेशन के युवाओं ने किया रथ यात्रा संयोजक का सम्मान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। विप्र फाउंडेशन के युवाओं ने परशुराम कुंड रथ यात्रा के संयोजक व संगठन के सूरत विभाग के युवा कार्यकारी अध्यक्ष मनीष पारीक के मंगलवार शाम को श्रीडूंगरगढ़ पहुंचने पर सम्मान किया। इस दौरान संगठन को मजबूत करने व युवा शक्ति को राष्ट्रभक्ति से जोड़ने के बारे में विस्तृत चर्चा की गई। इस दौरान संगठन के जिला महामंत्री आईदान पारीक, सुरजनसर सरपंच ओमप्रकाश सारस्वत, भाजपा के मोमासर मंडल अध्यक्ष नरेश सारस्वत, युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष भवानीप्रकाश तावणियां, विहिप के श्यामसुदंर जोशी, मूलचंद इंदौरिया, गजानंद दाधीच उपस्थित रहें। पारीक ने सभी का आभार जताते हुए संगठन के लिए समय देने व संगठन के कार्यों को आगे बढ़ाने की बात कही।




