May 21, 2026
WhatsApp Image 2025-02-24 at 20.25.17

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 24 फरवरी 2025। क्षेत्र में बीदासर रोड पर गांव बाना के निकट एक स्कॉर्पियो को एक कार ने पीछे से टक्कर मार दी। जिससे कार व स्कॉर्पियो दोनों ही क्षतिग्रस्त हो गए। दोनों वाहन बीदासर की ओर जा रहें थे। कार चालक चोटिल हुआ परंतु कार के एयर बैग खुल जाने से वह सुरक्षित रहा। उसे उपजिला अस्प्ताल पहुंचाया गया है। वहीं मौके पर एकत्र लोगों ने कार चालक की गलती मानी। इस पर स्कॉर्पियो मालिक आलसर बास निवासी महेंद्र बिडासरा ने उससे किसी प्रकार की राशि लेने से इंकार कर दिया। बिडासरा ने कार चालक से बीदासर के निकट स्थित एक गौशाला के नाम 11 हजार की रसीद कटवाई। मौके पर मौजूद लोगों ने उनके इस कार्य की सराहना भी की।