May 20, 2026
WhatsApp Image 2025-02-24 at 19.45.41

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 24 फरवरी 2025। सोमवार को भारती कोचिंग एडं डिफेंस एकेडमी श्रीडूंगरगढ़ के पहले बैच में सीईटी की परीक्षा में सलेक्शन हासिल करने वाले अभ्यर्थियों का सम्मान किया गया। सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि न्यायिक सेवा में नवचयनित महिमा दुगड़ ने प्रतिभागियों को सलेक्शन हासिल करने के बारे में विशेष जानकारी दी। दुगड़ ने कहा कि अभ्यर्थी सबसे पहले किसी ओर के सपने का कॉपी पेस्ट नहीं करें और अपनी रूचियों के अनुसार अपना लक्ष्य तय करें। उसके बाद कड़ी मेहनत से बिना किसी फॉर्स के, सेल्फ मोटिवेट होकर लक्ष्य की प्राप्ति में परिश्रम से जुट जाएं तो सफलता अवश्य मिलती है। विशिष्ट अतिथि श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स की संपादिका कपिला स्वामी ने सभी अभ्यर्थियों को संगत मेहनती साथियों व प्रेरणीय शिक्षकों की करने की बात कही। स्वामी ने परिश्रम का शॉर्ट कट नहीं होने की प्रेरणा देते हुए कड़ी मेहनत करने की बात कही। भारती निकेतन कॉलेज के प्राचार्य डॉ आनंद नारायण पुरोहित ने अभ्यर्थियों से अध्ययन की निरंतरता व नियमितता बनाने की प्रेरणा दी। इससे पूर्व अतिथियों द्वारा सरस्वती पूजन के साथ कार्यक्रम प्रारंभ हुआ। समारोह में संस्थान के सीईओ मनमोहन ने सभी का स्वागत किया। एकेडमी के डायरेक्टर केआर फौजी ने क्षेत्र के हर घर में एक सरकारी एम्प्लॉय होने के सपने को साझा करते हुए इसे एकेडमी का उद्देश्य बताया। डायरेक्टर ने क्षेत्र में तैयारी करने वाली सभी बालिकाओं के लिए फीस में 10 प्रतिशत छूट देने की घोषणा की। इसके अतिरिक्त नि:शुल्क आधुनिक सुविधाओं से युक्त लाइब्रेरी, शहर क्षेत्र से वाहन सुविधा उपलब्ध करवाए जाने की बात कही। कार्यक्रम में स्टाफ के प्रवीण शर्मा, कुलदीप शर्मा, नंदलाल शर्मा, राकेश गोस्वामी, हनुमान डेलू, लालचंद शर्मा, सीमा भोजक शामिल हुए। कार्यक्रम में अतिथियों व कोचिंग फैक्लटी का शॉल व श्रीफल देकर सम्मान किया गया। समारोह का संचालन करते हुए राज सर ने संस्थान की विशेषताएं बताते हुए ऊंचे विजन के साथ परिश्रम करने वाले स्टाफ का आभार जताया।

नए बैच में स्मार्ट बोर्ड का उद्घाटन।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सम्मान समारोह व शैक्षणिक सेमिनार में अतिथियों ने नए स्मार्ट बोर्ड का फीता काटकर उद्घाटन किया। वहीं आज से ही दिल्ली पुलिस व राजस्थान पुलिस की तैयारी के विशेष बैच शुरू किया गया। इसी के साथ प्री बीएसटीसी, प्री पीटीईटी, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी, जेल प्रहरी, आर्मी जीडी,ssc जीडी, रेलवे ग्रुप डी के बैच भी प्रारंभ हुए। डायरेक्टर केआर फौजी ने बताया कि प्रथम बैच में शिक्षकों के निर्देशन में अभ्यर्थियों ने मात्र 60 दिन में ये सफलता हासिल की है। उन्होंने बताया कि बेल्ट सर्विस की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों को फिजिकल की तैयारी स्वयं उनके द्वारा ही नि:शुल्क करवाई जाएगी। वहीं एकेडमी में सफलता को सुनिश्चित करने के लिए प्रति रविवार ओएमआर शीट पर टेस्ट लिए जाने की बात कही।

इन सफल अभ्यर्थियों का किया सम्मान।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। एकेडमी के 18 परीक्षार्थियों में से 13 परीक्षार्थियों ने सीईटी की परीक्षा में सफलता हासिल की है। इनमें सफल मदनलाल गोदारा, राजेश कुमार, मन्नीराम चोटिया, भागीरथ गोदारा, सरिता, कविता सायच, सुमन गोदारा, आईना गोदारा, कंचन गोदारा, आईना शर्मा, कंचन मोटसरा, रमेश शर्मा व जयश्री जाट का अतिथियों द्वारा फुलमाला पहना कर स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। भारती कोचिंग संस्थान के सेमिनार में शामिल हुए छात्र छात्राएं।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सभी अतिथियों ने विद्यार्थियों को अनुशासन से तैयारी करने की प्रेरणा दी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कोचिंग के स्टाफ का सम्मान किया गया।