






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 27 फरवरी 2025। गुरूवार रात को महाशिवरात्रि के अवसर पर क्षेत्र के मंदिरों में रात भर विभिन्न धार्मिक आयोजन चले। पढ़ें विभिन्न आयोजनों की सामूहिक खबर।
पानी की टंकी के पास स्थित गणेश मंदिर में रात भर गूंजे भजन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। महाशिवरात्रि के अवसर पर पानी की टंकी के पास स्थित गणेश मंदिर में भोलेनाथ का भव्य अभिषेक कार्यक्रम आयोजित किया गा। मंत्रोंच्चारण के साथ श्रृद्धालूओं ने पंचामृत के साथ अभिषेक किया। इस मौके पर यहां भजन संध्या का आयोजन किया गया। जिसमें पंडित दुर्गेश छंगाणी, महेश छंगाणी, श्रवणसिंह राठौड, भवानीशंकर मारू, गोपाल सारस्वत, राजन मारू, मुकेश जाट, बाबूसिंह शेखावत, मुकेश सारस्वत, विकास सुथार सहित मौजूद श्रृद्धालुओं ने भजनों की सामूहिक प्रस्तुतियां दी। इस दौरान शिव महिमा गाते हुए श्रृद्धालुओं को विशेष रबडिया प्रसाद का वितरण भी किया गया।

गांव ठुकरियासर में दो जगहों पर हुए जागरण।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। महाशिवरात्रि के अवसर पर गांव ठुकरियासर में दो जगहों पर रात्रि जागरण आयोजित किए गए। गांव के शिव मठ में आयोजित जागरण में गायक कलाकार मेघाराम पुनिया एंड पार्टी ने एवं गांव के शिव धोरा में आयोजित जागरण में रामदयाल प्रजापत एंड पार्टी के कलाकारों ने रात भर शिव महिमा गाई। दोनो ही जगहों पर बड़ी संख्या में ग्रामीण श्रृद्धालु मौजूद रहे एवं भगवान भोलेनाथ का पूजन किया।

प्रताप बस्ती में भागवत समापन पर रात भर गूंजें भजन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कस्बे में हाईवे से दक्षिण में स्थित प्रताप बस्ती में सात दिनों से चल रही भागवत कथा का समापन गुरूवार को हुआ। इस मौके पर रात्रि जागरण आयोजित किया गया एवं कलाकारों ने रात भर भजनों से गुंजायमान रखा।
प्रेमानंद महाराज के दर्शन कर किया अभिनंदन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। क्षेत्र के युवा सामाजिक कार्यकर्ता एवं योगी फाउडेशन के विक्रम जोगी ने महाशिवरात्रि के अवसर पर वृदांवन पहुंच कर प्रख्यात संत प्रेमानंद गोविंदशरण महाराज के दर्शन किए एवं उनका अभिनंदन किया। जोगी ने श्रीधाम, वृंदावन पहुंच कर संत प्रेमानंद महाराज के सत्संग में भाग लिया। जोगी ने बताया कि प्रेमानंदजी के समक्ष बैठ कर प्रत्यक्ष रूप से उनके प्रवचन सुनना अलौकिक था। इस मौके पर योगी फाण्डेशन द्वारा सम्मान पत्र भी संतश्री को प्रदान किया गया।

उत्साह के साथ किया कुंभ यात्रियों का अभिनंदन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कस्बे से प्रत्येक वर्ष रामदेवरा पैदल यात्रा का आयोजन करने वाले डोर टू डोर पैदल यात्रि संघ द्वारा प्रयागराज यात्रा का आयोजन किया। श्रृद्धालुओं के सामूहिक सहयोग से आयोजित की गई इस यात्रा में कस्बे के 37 यात्रि शामिल रहे एवं कुंभ स्नान के साथ काशी विश्वनाथ, अयोध्या एवं वृदांवन में विभिन्न मंदिरों में के दर्शन किए। श्रृद्धालुओं की वापसी पर सिंधी मंदिर प्रांगण में सभी यात्रियों का अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर एडवोकेट पुनमचंद मारू, सिंधी पंचायत अध्यक्ष श्रवण कुमार गुरनाणी, पार्षद विक्रमसिंह शेखावत, पूर्व पार्षद रेवंतसिंह शेखावत, संजय करनाणी आदि प्रबुद्धजन ने माल्यापर्ण व पुष्पवर्षा कर यात्रियों का अभिनंदन किया।




