






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 28 फरवरी 2025। चलते वाहनों में अचानक आग लगने की घटनाएं लगातार सामने आ रही है। बीती रात श्रीडूंगरगढ़ के वार्ड 40 के निवासी इमरताराम कुम्हार ट्रैक्टर लेकर अपने खेत जा रहा था। गांव बेनीसर की रोही में रात करीब 10 बजे रास्ते में अचानक उसके ट्रैक्टर में आग लग गई। इमरताराम ट्रैक्टर से कूद गया और देखते ही देखते ट्रैक्टर की सीटें, टायर जलकर खाख हो गए। युवक के फोन करने पर उसके पड़ोसी युवक गाड़ी लेकर पहुंचे और आग बुझाने में मदद की। ट्रेक्टर युवक के बहनोई किसनाराम कुम्हार के नाम था। जलते ट्रैक्टर का वीडियो देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: –https://www.facebook.com/share/v/1EGD8dbHWK/




