May 20, 2026
000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 7 मार्च 2025। दो महिलाओं से मारपीट कर गहने छीन लेने का आरोप लगाते हुए तीन बाप बेटों के खिलाफ सेरूणा थाने में मामला दर्ज हुआ है। बींझासर निवासी श्रवण कुमार जाट की पत्नी ने अपने पति के साथ थाने पहुंच कर पुलिस को बताया कि 5 मार्च को 5 बजे वह अपने घर के आस पास घुम रही थी। जब पास ही स्थित सरकारी भूमि पर गई तो तभी वहां नारायण पुत्र उमाराम जाट व उसके दो बेटे अशोक व रामनिवास आए। तीनों ने परिवादिया को गालियां देते हुए मारपीट शुरू कर दी। पीड़िता के शोर मचाने पर वहां एक ओर महिला आई और आरोपी उनके साथ भी मारपीट करने लगे। आरोपी ने उसकी रखड़ी व फोन छीन लिया व परिवादिया के गले से सोने की ठुस्सी ले गए। आरोपियों ने आइंदा जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल सत्यवीर को सौंप दी है।