May 20, 2026
000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 7 मार्च 2025। श्रीडूंगरगढ़ थाना पुलिस ने एक लावारिस बंदूक बरामद की और एक अन्य कार्रवाई में दो युवकों को झगड़ा फसाद करते हुए गिरफ्तार किया। एएसआई राजकुमार ने गांव मोमासर में बानिया जोहड़ क्षेत्र में खेजड़ी की छड़ियों के नीचे लावारिस छीपा कर रखी गई बंदूक बरामद की। राजकुमार ने बताया कि बंदूक के पास एक सीसी थी जिसमें बारूद भरा हुआ था। पुलिस अज्ञात द्वारा बंदूक अवैध रूप से टोपीदार बंदूक रखने के आरोप में मामला दर्ज कर बंदूक बारूद जब्त कर लिए। इस मामले की जांच एएसबाई रामावतार करेंगे। एक अन्य कार्रवाई में हैड कांस्टेबल भगवानाराम ने घुमचक्कर से एक जने के साथ लडते हुए थाने तक आने वाले दो जनों को शांतिभंग में पकड़ कर हवालात में बंद किया। भगवानाराम ने बताया कि 25 वर्षीय नरेन्द्र सुथार निवासी बालिया तारानगर व 35 वर्षीय विनोद सुथार निवासी पांडूसर नोहर को शांतिभंग में गिरफ्तार किया गया।