






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 7 मार्च 2025। क्षेत्र के गांव सूडसर, कुनपालसर, उदरासर, जैतासर व जालबसर में टीबी मुक्त गांव के लिए शुक्रवार को जागरूकता रैली निकाली गई। बीसीएमओ डॉ राजीव सोनी व उपजिला अस्पताल प्रभारी डॉ एसके बिहाणी के आह्वान पर इन गांवो में ग्रामीणों को टीबी से मुक्त होकर स्वस्थ जीवन की प्रेरणा दी गई। डॉ बिहाणी ने बताया कि 7 दिसंबर 2024 से विश्व टीबी दिवस 24 मार्च 2025 तक एक 100 दिवसीय अभियान चलाया जा रहा है जिसमें टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता रैलियां निकाली जा रही है। शुक्रवार को इन गांवो में सामुदायिक जागरूकता का संदेश देते हुए हाथ में तख्तियां लेकर गांवों के मुख्य मार्गों से रैली निकली। इसमें एसटीएस रमेश सिंह, एसटीएलएस जॉन डेनियल ने लोगों से अधिक से अधिक टीबी जांच कराने व निकाय मित्र बनाने की बात कही।




