May 21, 2026
WhatsApp Image 2025-03-09 at 22.19.26

टाइम्स में प्रकाशन के साथ ही दोनों मालिकों को मिली चाबियां, जताया आभार।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। खोया पाया में कस्बे के मार्ग में एक चाबी के गुम होने व एक चाबी के मिलने की खबर का प्रकाशन किया गया। खबर प्रकाशन के साथ ही दोनों मालिकों को चाबियां मिल गई। रिंकेश भार्गव ने बताया कि ऊपनी निवासी कार मालिक ने खबर देखते है फोन कर मौके पर पहुंचकर अपनी चाबी प्राप्त की। वहीं किशोर कुमार दर्जी ने बताया कि उनकी चाबी भी रास्ते में किसी को मिली जो खबर प्रकाशन के साथ तुरंत ही फोन आ गया व चाबी मिल गई। बता देवें श्रीडूंगरगढ़ अंचल के 1 लाख से अधिक पाठक लगातार टाइम्स परिवार का हिस्सा है और ये संख्या प्रतिदिन बढ़ रही है।

आनंद बने श्रीडूंगरगढ़ के गौ विधायक।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मोमासर बास निवासी व सेवा में सक्रिय युवा आनंद जोशी को बीकानेर का गौ विधायक नियुक्त किया गया है। गौ प्रतिष्ठा आंदोनल के बीकानेर लोकसभा के गौ सांसद एडवोकेट विनोद कुमार शर्मा की अनुशंसा पर राजस्थान प्रभारी बाबूलाल जांगिड़ ने शंकराचार्य श्रीअविमुक्तेश्वरानंद जी के आदेश से ये नियुक्ति दी गई है। जोशी ने बताया कि आंदोलन का ध्येय गौमाता को राष्ट्र माता का दर्जा दिलवाने का है जिसके लिए शंकराचार्य श्रीअविमुक्तेश्वरानंदजी के सान्निध्य में भारत भर में आंदोलन चलाया जा रहा है। जोशी ने संगठन का आभार जताते हुए निष्ठा पूर्वक आंदोलन की भावना के अनुरूप कार्य करने की बात कही।

स्टेशन पर हो रहें कार्य से ग्रामीणों के मकानों में आई दरारें, दिया विभाग को पत्र।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सूडसर के रेलवे स्टेशन पर हो रहें ग्रेवल सेटिंग कार्य के कारण भारी कंपन मशीनों के तेज कंपन से आस पास के मकानों में दरारें आ गई है। इस समस्या को देखते हुए प्रबुद्ध लोगों के एक प्रतिनिधिमंडल ने कोडाराम भादू की अगुवाई में रेलवे के वरिष्ठ अनुभाग अभियंता हरिहर सुथार से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौंपा। मंडल सदस्यों ने बताया कि रेलवे स्टेशन पर किए जा रहे ग्रेवल सेटिंग कार्य के लिए लगाई गई कंपन मशीनों से इतना तेज कंपन हो रहा है कि आस-पास के मकानों में दरारें आ गई हैं, तख्त टूट गए हैं। इसलिए रेलवे को घनी आबादी को देखते हुए इस संबंध में उचित कार्रवाई करनी चाहिए। अधिकारी ने इस पर विचार कर कार्य करवाने का आश्वासन दिया। प्रतिनिधिमंडल में मानसिंह खिंची, जीवनराम नायक, सुजानसिंह खिंची, मदनसिंह राठौड़, बाघसिंह राठौड़, गणेशदास स्वामी आदि शामिल रहें।

देराजसर में कल होगा चंग के साथ रंगारंग होली समारोह।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। देराजसर गांव के पूनियां पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल परिसर में सोमवार को शाला प्रशासन की ओर से होली स्नेह मिलन समारोह का आयोजन किया जाएगा। समारोह कल दोपहर डेढ़ बजे से शाम साढ़े पांच बजे तक चलेगा। जिसमें राजस्थान की प्रसिद्ध चंग पार्टी राजलदेसर की ओर से सांस्कृतिक एवं रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जाएगी। शाला निदेशक रामचन्द्र पूनियां ने कार्यक्रम का उद्देश्य आने वाली पीढ़ी को अपने त्योहारों और विरासत से जुड़े रखने का प्रयास बताया।

सिलाई मशीन वितरण कार्यक्रम का आयोजन 16 मार्च को, नाम चयन प्रक्रिया संपन्न।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मानव जन जागृति संस्थान, जयपुर (राज.) के सौजन्य से आगामी 16 मार्च को जरूरतमंद महिलाओं के स्वरोजगार को प्रोत्साहन देने के लिए सिलाई मशीन का वितरण किया जाएगा। आयोजन समिति के संयोजक भंवरलाल कमलिया ने बताया कि ये निर्णय रविवार को ताजाराम बारोटिया धीरदेसर चोटियान की अध्यक्षता में अंबेडकर भवन में आयोजित बैठक में लिया गया। वितरण समारोह का आयोजन कालूबास स्थित ओसवाल पंचायत भवन में होगा। कार्यक्रम समन्वयक मनराज कांटीवाल ने समारोह की पूर्व तैयारी बैठक की समीक्षा की व संगठन सदस्यों को अलग अलग जिम्मेदारियां दी। बैठक में सहसंयोजक तोलियासर निवासी सीताराम चालिया व बजरंगलाल राजपुरोहित ने संयुक्त रूप से टेंट व्यवस्था करने, बैठक अध्यक्ष बारोटिया ने भोजन व्यवस्था करने, पूर्व सरपंच रीड़ी रेखाराम कालवा के द्वारा भवन व्यवस्था उपलब्ध करवाने की जिम्मेदारी ली। आयोजन का सम्पूर्ण व्यय आयोजन समिति द्वारा ही वहन किया जाएगा। बैठक में सर्वश्री मालाराम सातलेरा, धन्नाराम बरोड़, सीताराम बारूपाल, ब्रह्मप्रकाश भाटी, भंवरलाल कमलिया, मदनलाल बिरट, सरपंच प्रतिनिधि बुधाराम गांधी, सहीराम मेघवाल, भरत लखासर ने अपने विचार व्यक्त किए। बैठक का सफल संचालन आयोजन समिति के प्रकाश गांधी ने किया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। संगठन की बैठक में लिए गए अनेक निर्णय, समारोह होगा 16 मार्च को, तैयारियां प्रारंभ।