






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 9 मार्च 2025। शराब ठेके के गल्ले से करीब डेढ़ लाख रूपए चोरी का मामला नयाशहर थाने में दर्ज हुआ है। कितासर निवासी 38 वर्षीय मदनलाल पुत्र रतनाराम मेघवाल ने पुलिस को बताया कि गजनेर रोड पर टावरी उन मिल के पास शराब ठेके पर सेल्समैन के रूप में कार्य करता है। शनिवार को रात को ठेके के गल्ले से अज्ञात चोर ने 1,50,000 रूपए चोरी कर लिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर हैड कांस्टेबल शेरसिंह को जांच दी गई है।



