May 20, 2026
6f47c4a2ccef82986a67d847fcef9f24

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 7 नवंबर 2020। घर से नाराज होकर निकले 14 वर्षीय बालक मोहित को टाइम्स के जागरूक पाठक बीरबल मोट ने करीब 9.30 बजे घर पहुंचा दिया। क्षेत्र में श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स ने कस्बे सहित ग्रामीण इलाकों में सैंकड़ो पाठकों को अपने साथ जोड़ लिया है। सोशल नेटवर्किंग में 25 हजार से अधिक लोग टाइम्स के साथ जुड़ कर अपनी जागरूकता का परिचय दे रहें है। टाइम्स ने मोहित के लौट आने की अपील 8.15 बजे क्षेत्र के नागरिकों तक पहुंचाई। श्रीडूंगरगढ़ प्रताप बस्ती के निवासी बीरबल मोट हेमासर में परचून की दुकान का व्यवसाय करते है। मोट ने टाइम्स में खबर पढ़ी और गांव से आते हुए सेसोमू स्कूल के पास एक बालक को अंधेरे में बैठा देखा तो उसके पास गए। मोट को आते देख मोहित ने भागने का प्रयास किया तो बीरबल ने उसे पीछा कर पकड़ा और समझा बुझा कर घर पहुंचा दिया। मोट ने परिजनों से कहा कि श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स में खबर पढ़ने के बाद ध्यान दिया तो आते हुए रास्ते में मोहित नजर आया और उसे घर पहुंचा पाया। मोहित की माता व पिता श्यामसुंदर सारस्वा और ताऊ रामकिशन सारस्वा ने टाइम्स का आभार जताते हुए कहा कि आज क्षेत्र में टाइम्स हमारी आम जनता की आवाज बन गया है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मोहित घर पहुंचा तो माँ ने रो-रो कर सूजी आंखों से आंसू पोंछे और टाइम्स का आभार जताया।