May 21, 2026
000000000000000000000000000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 मार्च 2025। बीकानेर पुलिस आईजी व एसपी के दिशानिर्देशों के अनुसार होली के त्योहार को देखते हुए पुलिस ने बुधवार को एक दिवसीय एरिया डोमिनेशन के तहत अनेक कार्रवाइयों को अंजाम दिया है। पुलिस ने हार्डकोर अपराधी भानीनाथ सहित अलग-अलग मामलों में 10 जनों को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी जितेंद्र कुमार की अगुवाई में अलसुबह से टीमें अलग अलग स्थानों पर पहुंची व कार्रवाइयों को अंजाम दिया। पुलिस ने शांतिभंग में भानिड़ा उर्फ भानिनाथ को गिरफ्तार किया वहीं एक वारंटी श्यामसुदंर निवासी कालूबास, एक मुकदमे में वांछित फुसाराम आड़सर बास, एक नाबालिग बालिका को भगा ले जाने के आरोपी के दो भाइयों को पकड़ा है।
मारपीट के चार आरोपी को शांतिभंग में पकड़ा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। थानाधिकारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि कितासर भाटियान में मंगलवार शाम को हुई एक मारपीट के मामले में जेठाराम पुत्र बाबूलाल जाट निवासी गाढवाला, सुरेंद्र व नरेंद्र पुत्र मदनलाल व संतोष पुत्र किशनलाल जाट निवासी धीरदेसर चोटियान को शांतिभंग में पकड़ कर गिरफ्तार किया है। बता देवें इनके खिलाफ गांव धीरदेसर चोटियान निवासी मुकेश पुत्र बेगाराम जाट ने मारपीट करने, गाड़ी तोड़ने व 65 हजार रूपए छीन लेने के आरोप लगाते हुए मामला भी दर्ज करवाया है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। थानाधिकारी जितेंद्र कुमार के निर्देशन में पुलिस टीमों ने एक हार्डकोर अपराधी सहित 10 जनों को गिरफ्तार किया।