May 20, 2026
000000000000000000000000000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 मार्च 2025। चंग धमाल की लोक संस्कृति के संरक्षण में श्रीडूंगरगढ़ अंचल के कई गांवो में सुदंर आयोजन हो रहें है। इस परंपरा के निर्वहन में गांव उदरासर व भोजास में रंगारंग आयोजन जारी है। गांव के युवा, बुजुर्ग व बच्चे इसमें उत्साह के साथ शामिल हो रहें है। सरदारशहर रोड पर स्थित गांव ठुकरियासर में उत्साह व उमंग का माहौल छाया है। ग्रामीणों ने गांव के उत्तरादा जोहड़ मैदान में सुंदर पांडाल सजाया है। आयोजक मंडल के सदस्यों ने बताया कि प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में कल सुबह 8 बजे से चंग प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता में राजलदेसर, पाबूसर, भोजुसर, उदरासर, आडसर, बिग्गा, राजलवाडा, पातलीसर रूपलीसर, रामसीसर, बन्धनाऊ, जालबसर, आडसर व ठुकरियासर सहित अनेक टीमें अपनी कला का प्रदर्शन करेगी। प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव ठुकरियासर में शुरू हुआ होली उत्सव, कल होगी चंग प्रतियोगिता।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव उदरासर में सज रहें चंग धमाल के रंग, शामिल हो रहें युवा बुजुर्ग व बच्चे भी।