






होली पर गौवंश को खिलाई मीठी लापसी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। क्षेत्र के गांव जैसलसर में होली के अवसर पर ग्रामीणों ने आपसी सहयोग से शिव शक्ति गौशाला सेवा समिति गौशाला में गौवंश को मीठी लापसी खिलाई। बुधवार रात को घी गुड़ में लापसी बनाई गई व गुरूवार सुबह गौवंश को दी गई। गौसेवा कार्य में मांगीलाल सुथार, भैराराम चाहर, शंकरलाल नाई, मुन्नीनाथ जोगी, मोहनलाल मेघवाल, ओमप्रकाश चाहर, मनीषगिरी जैसलसर, नरेश कुमार शर्मा, राजू चाहर, रेवंतगिरी, बाबू जाखड़ अभयसिंहपुरा, राम स्वामी, रामकिशन मेघवाल, हरीश नायक, कालूराम मेघवाल, रामचंद्र कुनपालसर, दिनेश चाहर सहित अनेक ग्रामीण शामिल हुए।

बिग्गाबास के डागा भवन में होगा दोपहर 2 बजे से चंग धमाल।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बिग्गाबास के डागा भवन में आज दोपहर 2 बजे से चंग धमाल का रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन होगा। आयोजक मंडल के मनोज डागा ने बताया कि पारंपरिक वेशभुषा में चंग धमाल की प्रस्तुतियां होगी व महिला शक्ति सहित अनेक उत्साही जन कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम में सभी कस्बेवासियों से शामिल होने का आग्रह भी आयोजकों ने किया है। वहीं क्षेत्र के गांव ठुकरियासर में परंपरागत वाद्य यंत्रों के साथ पंरपरागत चंग का रंग जम गया है। यहां शेखावाटी की प्रसिद्ध टीमों की शानदार प्रस्तुतियां हो रही है। आप भी अपने घर-दुकान, खेत-खलिहान, देश-परदेश में बैठे फागण की मस्ती से लाइव जुड़ी। नीचे दी लिंक अपने प्रियजनों को शेयर करें जिससे वे देख सकें लोक संस्कृति का होली उत्सव।



