






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 8 नवबंर 2020। अमूमन देखा जाता है कि राजनीतिज्ञ अपने जेब से खर्च करना तो दूर जनता के पैसों से घर भर लेते है परन्तु हमारे क्षेत्र के विधायक अपनी ईमानदारी से राजनीति का आंगन रोशन कर रहें है। अपनी आम नागरिक की छवि से क्षेत्रीय विधायक गिरधारीलाल महिया जहां जाते है गरीब जन के ह्रदय से सीधे जुड़ाव कर लेते है। महिया भीषण आगजनी में अपना सबकुछ गवां देने वाले लिछमणराम के खेत गांव मोमासर पहुंचे तो लिछमणराम का दर्द फुट पड़ा और अपने स्वभाव के अनुरूप कॉमरेड का महिया का ह्रदय पसीज गया। कोरोना काल में विधायकों को विधायक निधि नहीं मिल रही है और महिया ने अपनी तनख्वाह के पैसो से भी लगातार कोरोना संकट में ग्रामीणों की मदद कर रहें हैं। आज लिछमणराम को भी अपनी तनख्वाह से 11 हजार रूपए की सहायता मौके पर ही दी और सरकारी कारिंदो को सरकार से मदद के लिए रिपोर्ट बना कर देने के निर्देश भी दिए। बता देवें कोरोना काल में क्षेत्र के 6 गांवो में पेयजल आपूर्ति के सार्वजनिक कुओं की नई मोटरें भी महिया ने अपनी तनख्वाह से लगवाई है। इन गांवो के ग्रामीणों का कहना है कि विधायक महिया जिले में ही नहीं पूरे राजस्थान व भारत में विरले विधायक है जो इतने सरल ह्रदय और संवेदनशील है। महिया जनता के दुख दर्द से स्वयं को जोड़ लेते है और अपने वेतन का सुख भी परिजनों के लिए नहीं देकर जनता के लिए खर्च कर देते है। महिया ने कहा कि हम सभी की जिम्मेदारी है कि आज लिछमणराम का संबल बने और उसे छोटी छोटी मदद देकर जीवन के प्रति आशान्वित करें। इसी तरह गांव रिड़ी के भाजपा संगठन समर्पण निधि संग्रह अभियान श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा सह संयोजक रामप्रताप बलियारा ने भी लिछमणराम को 5100 रूपए की नगद राशि की सहायता देने की घोषणा की व रूपए टाइम्स के ऑफिस भेज दिए है। बलियारा के सुझाव पर लिछमणराम के अकाउन्ट नम्बर भी दिए जा रहें है जिससे कोई भी नागरिक उन्हें अपनी छोटी छोटी मदद सीधे पहुंचा सकेगा। इस परिवार की मदद से आप सभी अपनी दिवाली को सार्थक करें।
नाम- लिछमानाराम मेघवाल
बैंक- बड़ौदा राजस्थान क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक BRGB, आईएफसी- BARB0BRGBXX
ब्रांच- मोमासर
फोन नम्बर- 9636252472
अकाउंट नम्बर- 42930100001023






