






युवती ने भूल से खा लिया जहर, हुई मौत।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। लूणकरणसर थाना क्षेत्र के गांव जैसा निवासी मानाराम पुत्र मूलाराम ने पुलिस को बताया कि उसकी 19 वर्षीय पुत्री सुमित्रा ने 13 मार्च को भूलवश जहर खा लिया जिसका ईलाज पीबीएम में चल रहा था। जहां रविवार को उसकी मृत्यु हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया व पिता की रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज कर जांच एएसआई रामनिवास को दी है।
युवक ने ट्रेन के आगे आकर की आत्महत्या।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। नोखा थाने में रायसर निवासी अजीतसिंह पुत्र शंकरसिंह राजपूत ने पुलिस को बताया कि उसका छोटा अर्जुनसिंह मानसिक रूप से बीमार था। 15 मार्च की रात करीब 11 बजे उसने चरकड़ा रेलवे पटरी पर ट्रेन के आगे आकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने भाई की रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज कर जांच थानाधिकारी अमित कुमार को दी है।
विवाहिता ने लगाया चुन्नी से फंदा, जीवनलीला समाप्त की।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। खाजूवाला थाने में डबवाली के गगा निवासी धर्मपाल पुत्र पुनूराम भाट ने पुलिस को बताया कि उसकी पुत्री सोनम पत्नी सोनू कुमार पुत्र सुभाष भाट निवासी वार्ड 5 ने शनिवार को अपने घर में कमरे के पंखे से चुन्नी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने पिता की रिपोर्ट पर पोस्टमार्टम कर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया और मर्ग दर्ज कर जांच एएसआई रावताराम को दी है।




