May 20, 2026
00000000000000

30 मार्च को रवाना होगी डाक ध्वजा यात्रा, आप भी हो शामिल।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीडूंगरगढ़ से खाटूश्यामजी के लिए डाक ध्वजा यात्रा 30 मार्च को सुबह 6.15 बजे रवाना होगी। आड़सर बास के श्यामजी मंदिर से हर्षोल्लास के साथ यात्रा प्रारंभ होगी। यात्री श्याम धोरा मंदिर में दर्शन कर घुमचक्कर के रास्ते खाटू रवाना होंगे। श्रीडूंगरगढ़ से खाटू श्यामजी तक पूरे मार्ग में डाक ध्वजा यात्रा में पुष्पवर्षा की जाएगी। आयोजकों ने बताया कि यात्रा में शामिल होने के लिए श्याम भक्त 9001802453 व 9829998905 पर संपर्क कर अपना पंजीयन करवा सकते है।
गुसाईंसर बड़ा में होगा भागवत का आयोजन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आगामी 2 अप्रैल 2025 से 8 अप्रैल 2025 तक भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा। 2 अप्रैल को ठाकुरजी मंदिर से सुबह 9 बजे कलश यात्रा निकलेगी जो कथा स्थल पर पहुंच कर पूर्ण होगी। प्रतिदिन दोपहर 12.15 बजे से शाम 4.15 बजे तक किशोरचंद्र रामायणी कथा का वाचन करेंगे। हजारीराम खाती परिवार द्वारा आयोजन की तैयारियां की जा रही है।