May 20, 2026
WhatsApp Image 2025-03-30 at 15.04.26

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 30 मार्च 2025। देश की नम्बर 1 मोटरसाइकिल कंपनी बजाज की 400 सीसी की मोटरसाइकिल डोमिनॉर 400 अपने स्टाइलिश लुक, बेमिसाल पिकअप, जबरदस्त ताकत के कारण मोटरसाइकिलों की दुनिया का राजा माना जाता है। मोटरसाइकिलों का यह राजा अब श्रीडूंगरगढ़ की सड़कों पर दौड़ेगा। बजाज कंपनी के स्थानीय वितरक बालाजी बजाज द्वारा कस्बे में पहली डोमिनॉर 400 की डिलिवरी दी गई है। नेशनल हाइवे पर सेसोमूं स्कूल के सामने स्थित बालाजी बजाज शो रूम के विक्रम स्वामी ने बताया कि कस्बे के इमरान छिंपा ने यह बाइक ली है। इमरान ने डोमिनॉर को स्पोर्ट्स बाइक लवर्स की पहली पसंद बताते हुए इसके चलाने से जीवन में आत्मविश्वास से भरा जुनून ओर किक मिलने की बात कही। कस्बे के ख्याति प्राप्त मोटरसाइकिल मिस्त्री गज्जू माली ने इमरान को इस बाइक की खूबियों को देखते हुए लेने की प्रेरणा दी। माली ने बताया कि बजाज की मोटरसाईकले सर्वाधिक एवरेज, लंबी उम्र की खासियत तो रखती ही है, साथ ही स्पोर्ट्स बाइक के सेगमेंट में भी सबसे ज्यादा शानदार मोटरसाइकिलें बजाज की आ रही है। इमरान को यह डिलीवरी देते हुए बालाजी बजाज की और से प्रिशु स्वामी ने चाबी सौंपी व इमरान छिम्पा को बधाई दी।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बालाजी बजाज के शो रूम मे बाइक बाजार में राजा बाइक डॉमिनोर की पहली चाबी सौंपी खरीददार इमरान छिंपा को।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। स्पोटर्स लूक की शानदार बाइक डॉमिनोर की डिलिवरी हुई श्रीडूंगरगढ़ में, युवाओं ने देखा और खूब सराहा।