May 19, 2026
000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 31 मार्च 2025। आयो लाल झूलेलाल के जयकारों के साथ रविवार को सिंधी समाज ने हर्षोल्लास के साथ चेटिचंड महोत्सव का पर्व मनाया। झूलेलालजी मंदिर में पंडित मनोज उपाध्याय ने झंडारोहण कर धार्मिक उत्सव प्रारंभ किया। सुबह झूलेलालजी की आरती में बड़ी संख्या में समाज के लोग एकत्र हुए। मंदिर में नवरात्र स्थापना पूजन संपन्न किया गया। मंदिर से भजन कीर्तन के साथ झूलेलालजी की पालकी यात्रा निकाली गई। शाम को मंदिर प्रांगण में उल्लास के साथ सांस्कृतिक आयोजन हुआ। सिंधी समाज के बच्चों ने एक से बढ़कर एक सुंदर प्रस्तुतियां दी। संत कंवरराम मंडली ने भजनों की प्रस्तुतियां दी। महाआरती के आयोजन के बाद केक प्रसाद के साथ सामूहिक भंडारा संपन्न हुआ। सिंधी समाज के घरों में दीप जलाएं गए व रंगोली सजाकर आतिशबाजी की गई। लोगों ने एक दूसरे को सिंधी नववर्ष की बधाई दी। विधायक ताराचंद सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता मंदिर पहुंचे। विधायक ने झूलेलाल के चरणों में फूल व नारियल अर्पित किए और सिंधी समाज में भाईचारा व प्रेम बनाए रखने की बात कही। समाज के युवा रवि रिझवानी ने बताया कि सिंधी पंचायत समिति अध्यक्ष श्रवणकुमार गुरनाणी ने सिंधी नववर्ष व चेटीचंड महोत्सव की शुभकामनाएं देते हुए सभी का आभार जताया। मंत्री अशोक वासवानी, दरियादिली ग्रुप, सिंधी महिला मंडल व मीना मोरवानी, नवीन वासवानी, गोरधन गुरनाणी, गिरधारीलाल खट्टनाणी, अशोक गुरनाणी सहित अनेक लोग खासे सक्रिय रहें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। प्रेम व भाईचारा बने रहने की अपील के साथ विधायक ने दी बधाई।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। रविवार सुबह मंदिर पुजारी मनोज उपाध्याय ने ध्वज फहरा कर सभी को दी शुभकामनाएं।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आयो लाल झूलेलाल गाते हुए विधायक ताराचंद सारस्वत व सिंधी समाज अध्यक्ष श्रवण गुरनाणी सहित सभी उपस्थित जनसमूह ने खूब आनंद लिया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मंदिर की सजावट की गई, झूलेलालजी का श्रृंगार किया, बच्चे ने धरा झूलेलालजी का वेश।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। नन्हें मुन्नों ने दी सुदंर प्रस्तुतियां।