May 21, 2026
000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 2 अप्रैल 2025। रामनवमी के पर्व पर श्रीडूंगरगढ़ में विश्व हिंदू परिषद के बैनर तले विराट धर्मयात्रा का आयोजन किया जाएगा। संगठन द्वारा विभिन्न स्तरों पर तैयारियां की जा रही है। संगठन के सदस्य उत्साह व जोश के साथ धर्मयात्रा की तैयारी में जुटे है। संगठन के कार्यकर्ता सक्रियता के साथ विभिन्न संगठनों से संपर्क कर रहें है। यात्रा के लिए कस्बे के मुख्य बाजार में द्वार सजाने प्रारंभ कर दिए गए है। धर्मयात्रा के मार्ग में अनेक स्थानों पर स्वागत द्वार बनाए जाएंगे। संगठन के सदस्यों ने पूरे बाजार व कृषि मंडी में भगवा पताका व पीले चावल वितरण कार्य पूर्ण होने के पश्चात बुधवार को टोलियां चारों मोहल्लों में पीले चावल विरतण करने पहुंची। टोली के सदस्य घरों में पीले चावल देकर धर्मयात्रा में शामिल होने का न्यौता दे रहें है। आयोजन समिति संयोजक बृजलाल तावणियां और सहसंयोजक अनिल जोशी आड़सर के निर्देशन में उत्साह के साथ कार्यकर्ता तैयारियां कर रहें है। आयोजन समिति के अध्यक्ष महेश माली व उपाध्यक्ष मदन सोनी ने बताया कि विहिप की पूरी टीम जोश के साथ जुटी है। उन्होंने बताया कि इस बार धर्मयात्रा में राम दरबार की सुदंर झांकी, अयोध्या रामलला की मनमोहक झांकी, आजादी के क्रांतिकारी रहे शहीद भगतसिंह, सुखदेव, राजगुरू व चंद्रशेखर आजाद, झांसी की रानी लक्ष्मीबाई सहित भारत माता की झांकी सजाई जाएगी। यात्रा में एक बैंड बाजा व सात डीजे यात्रा के साथ चलेंगे। धर्मयात्रा का विशेष आकर्षण होगा 13 फुट ऊंचा नंदी जिसके साथ भगवान शिव व गणों की झांकी होगी। अघोरी नृत्य भी होगा। बजरंग दल के सभी कार्यकर्ता सक्रिय होकर अपने दायित्व कार्य पूर्ण करने में जुटे है। वहीं मातृशक्ति व दुर्गावाहिनी को भी धर्मयात्रा के स्टीकर व पीले चावल वितरण का कार्य दिया गया है। वहीं समिति सदस्यों ने बुधवार को विधायक ताराचंद सारस्वत से मुलाकात कर धर्मयात्रा में शामिल होने का निमंत्रण दिया। कालूबास के सत्संग भवन में पधारे हुए स्वर्णानंदजी महाराज से मुलाकात कर उनसे भी धर्मयात्रा में शामिल होने का आग्रह किया गया है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। विराट धर्मयात्रा के स्वागत के लिए सजने लगे है द्वार।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। घर घर पहुंच कर टोलियां कर रही पीले चावल का वितरण।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। विधायक ताराचंद सारस्वत से मुलाकात कर समिति सदस्यों ने धर्मयात्रा में शामिल होने का निमंत्रण दिया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। स्वर्णानंद जी महाराज से धर्मयात्रा में शामिल होने का आग्रह किया।