August 30, 2026
000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 4 अप्रैल 2025। देवनारायण कॉलोनी में नवनिर्मित राजकीय महाविद्यालय श्रीडूंगरगढ़ परिसर के बीती रात करीब 11 बजे से 6 बजे के बीच अज्ञात चोर घुस गए। चोरों ने केबल काटकर चोरी कर ली व मोटर पंप चोरी का प्रयास किया। इससे पूर्व भी चोरों ने जलकुंड का ताला तोड़कर मोटर ले जाने का प्रयास किया। प्राचार्य महावीर नाथ ने थाने पहुंच कर थानाधिकारी से चोर को पकड़ कर सजा दिलवाने के लिए परिवाद दी है। महावीर नाथ ने बताया कि राजकीय संपत्ति की चोरी व नुकसान करने वाले को सख्त सजा मिलनी चाहिए। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।