






रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर, स्लीपर में 40 किलो से अधिक सामान तो जुर्माना।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर रेल विभाग की ओर से आई है। अब अगर आप ट्रेन में गांव से शहर भर भर के सामान ले जा रहें है तो जुर्माना भरने के लिए तैयार हो जाइए। सीआरएस (आर) नीरज चतुर्वेदी और राजीव दास के अनुसार फर्स्ट एसी में 70 किलो, सैंकड़ एसी में 50 किलो, थर्ड एसी और स्लीपर में 40 किलो और जनरल में 35 किलो से अधिक सामान ले जान पर रोक लगा दी गई है। रेलवे का कहना है कि गर्मी की छुट्टियों में ट्रेनों में बढ़ती भीड़ को देखते हुए अधिक सामान ले जाने से असुविधा होती है। ऐसे में किसी यात्री के पास अधिक सामान पाया गया तो उस पर जुर्माना लगाया जाएगा। ऐसे में रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वो अपने साथ निर्धारित वजर का ही लगेज लेकर यात्रा करें अन्यथा रेलवे उनपर जुर्माना लगाएगा।
भीषण गर्मी का अलर्ट, 5 दिन चलेगी लू
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। प्रदेश में अब गर्मी का दौर शुरू हो गया है। मौसम विभाग ने अगले पांच दिन लू चलने के साथ ही भीषण गर्मी का अलर्ट जारी किया है। 6 और 7 अप्रैल को दक्षिण पश्चिमी राजस्थान के कुछ भागों में पारा 44-45 डिग्री व पूर्वी राजस्थान में 42 व 44 डिग्री तक पहुंचने की बात कही है। वहीं 8 अप्रैल को 23 जिलों में हीटवेव चलेगी। शनिवार को पश्चिमी राजस्थान के बाड़मेर, जैसलमेर, जालौर, जोधपुर सहित चितौड़गढ़ में पारा 40 डिग्री के ऊपर चला गया है। जिनमें बाड़मेर 43.6 डिग्री सेल्सयस के साथ सबसे गर्म शहर रहा है।



