May 21, 2026
000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 9 अप्रैल 2025। रिश्ते में चाची लगने वाली महिला सहित चार जनों के खिलाफ घर में घुसकर गहने नगदी चोरी करने का मामला श्रीडूंगरगढ़ थाने में दर्ज हुआ है। थानाधिकारी जितेंद्र स्वामी ने बताया कि बाना निवासी प्रेमप्रकाश पुत्र भंवरलाल जाट ने रिश्ते में चाची लगने वाली इसी गांव की सुमित्रा पत्नी जगदीश जाट, रेवंतराम पुत्र हिम्मताराम जाट, और रेवंतराम का रामदयाल जाट, सहित बण्डवा रतनगढ़ निवासी श्रवणराम पुत्र माणकचंद ढाका के खिलाफ आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि 10 मार्च 2025 की सुबह वह 10 से 11 के बीच घर से बाहर गया हुआ था। तभी पीछे से आरोपियों ने उसके घर में घुसकर उसकी माँ की संदूक में से सोने का टड्डा, ठुसी, लूंग झूमरा, तागड़ी, नगदी रूपए चोरी कर लिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल रामस्वरूप को दी है।