






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 18 अप्रैल 2025। क्षेत्र की ग्राम पंचायत बाना में गुरूवार रात्रि को प्रशासन की रात्रि चौपाल आयोजित की गई। देर रात चली चौपाल में अतिरिक्त जिला कलेक्टर सहित पूरा प्रशासनिक अमला उपस्थित रहा एवं ग्रामीणों की समस्याओं को सुनते हुए मौके पर ही समाधान करवाया गया। पानी एवं बिजली से जुड़ी समस्याएं जिनका समाधान नहीं हो पाया उनका निस्तारण 15 दिनों में संबंधित विभाग द्वारा करने व इसकी रिपोर्ट भी उपखण्ड अधिकारी के समक्ष प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए। रात्रि चौपाल में पहुंचने पर अतिरिक्त जिला कलेक्टर रामावतार कुमावत, उपखण्ड अधिकारी उमा मित्तल का गांव के मौजिज लोगों द्वारा साफा पहना कर स्वागत व अभिनंदन किया गया। वहीं प्रशासन ने ग्राम पंचायत की व्यवस्थाओं को काबिले तारिफ बताया। चौपाल के दौरान तहसीलदार कुलदीप मीणा, सहायक विकास अधिकारी रामदयाल जाखड़, जेईएन शिवलाल विश्नोई, ग्राम विकास अधिकारी रमेश कुमार मोटसरा, पटवारी मैना चौधरी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। वहीं सरपंच रामरख बाना, सरपंच प्रतिनिधि ओमप्रकाश बाना, गणेशाराम बाना, गंगाराम बाना, पन्नानाथ सिद्ध, दुलाराम बाना, पुरबाराम चौधरी, उदाराम बाना, श्रीराम चौधरी, उमाराम बाना, मास्टर सत्यप्रकाश, मूलाराम बाना, सुल्ताननाथ सिद्ध, शिवलाल बाना, सुगनाराम चौधरी, खियांराम बाना, फुसाराम बाना, मांगीलाल बाना, मेघाराम बाना, शिवरतननाथ सिद्ध, एडवोकेट राजूराम बाना, देवीलाल बाना एवं वार्ड पंच आदि उपस्थित रहे व गांव की पेयजल एवं विद्युत समस्याओं को जल्द से जल्द दूर करने की आवाज उठाई।






