May 20, 2026
000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 21 अप्रैल 2025। अभी-अभी चंद पलों पहले ही सरदारशहर रोड पर एक पानी के टैंकर से एक कार टकरा गई। कार झंवर बस स्टैंड से मुड़कर तोलियासर की और जा रही थी और टैंकर झंवर बस स्टैंड की ओर आ रहा था। दुर्घटना के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए है। कार चालक मामूली चोटिल हुआ व सेवा समिति के सेवादार मौके पर पहुंच गए। एंबुलेंस में चोटिल को अस्पताल पहुंचाया गया है। पुलिस को सूचना देने पर ड्यूटी ऑफिसर हैड कांस्टेबल धमेंद्र कुमार व हैड कांस्टेबल देवाराम टीम के साथ मौके पर पहुंचे है। यहां दोनों पक्षों में विवाद की स्थिति बन गई जिसे पुलिस ने सुलझाने के प्रयास के साथ रोड खुलवाई है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पुलिस पहुंची मौके पर, कर रही है मामले की जांच।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मौके पर भीड़ हो गई व विवाद की स्थिति भी बन गई।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कार और पानी के टैंकर टकराए, कार सवार एक जना हुआ चोटिल।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कार व ट्रैक्टर हुए क्षतिग्रस्त