May 21, 2026
000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 21 अप्रैल 2025। राष्ट्रीय किसान संघ की बैठक का आयोजन सरदारशहर रोड पर स्थित प्रजापति भवन हुआ। राष्ट्रीय मंत्री महावीर पुरोहित की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में चुनाव अधिकारी बज्जू तहसील के संघ अध्यक्ष बगडूराम फौजी के निर्देशन में श्रीडूंगरगढ़ कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से तहसील इकाई का गठन संपन्न हुआ। जिला मंत्री बृजलाल भादू ने बताया कि प्रदेश उपाध्यक्ष भंवरसिंह भाटी की सहमति से अध्यक्ष पद पर गुमानाराम गोदारा दुसारणा को जिम्मेदारी दी गई। संगठन के मंत्री पद पर मुकेश पुरोहित बिग्गा व उपाध्यक्ष पद पर नानूराम सुथार इंदपालसर राईकान को नियुक्ति दी गई है। ये पदाधिकारी आगामी एक माह में अपनी नई कार्यकारिणी का गठन करेंगे। राष्ट्रीय मंत्री महावीर पुरोहित ने बताया कि राष्ट्रीय किसान संघ का प्रमुख कार्य किसान हितों की रक्षा करना है व विभिन्न सामाजिक मुद्दों पर जन जागृति का कार्य करना है। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने किसान हित में सक्रिय रहने का संकल्प लिया। इसी दौरान बैठक में सदस्यता अभियान की शुरूआत की गई। नवनियुक्त अध्यक्ष गुमानाराम ने संघ की रीति नीति के साथ तहसील टीम द्वारा कार्य किए जाने की बात कही। बैठक में संरक्षक वीरेंद्र कुमार तंवर में किसान हित में तत्पर रहने की प्रेरणा दी।