August 29, 2026
6f47c4a2ccef82986a67d847fcef9f24

श्रीडूंगरगढ टाइम्स 18 नवबंर 2020। विधायक गिरधारीलाल महिया आज चुनावी प्रचार में गांव सातलेरा पहुंचे और ग्रामीणों को माकपा के विजय श्रीडूंगरगढ़ पंचायत समिति के मिशन की जानकारी देते हुए भ्रष्टाचार पर हमला बोला। ग्रामीणों ने उत्साह से महिया का स्वागत किया व साफा बंधवाया। ग्रामीणों ने गांव की समस्याऐं भी महिया के सामने रखी और महिया ने समाधान का भरोसा दिलाया। महिया ने कहा कि वे ग्रामीणों के हर सुख दुःख में उनके साथ रहेंगे और क्षेत्र के गांवो का विकास अब भ्रष्टाचार मुक्त माकपा के साथ होगा। महिया के साथ माकपा के नेता व कार्यकर्ता उपस्थित रहें सातलेरा सहित जैसलसर, बाना, सालासर, अभयसिंहपूरा, बिग्गा,  कीतासर भाटीयान, कीतासर बिदावतान, कुंतासर, लिखमादेसर, सत्तासर, तोलियासर व जैतासर गांव में चुनावी सभाएं आयोजित की गई। इस दौरान पूर्व जिला प्रमुख मेघाराम महिया, पूर्व प्रधान भागूराम सहू, रामलाल मेघवाल, एडवोकेट भरतसिंह राठौड़, श्यामसुंदर आर्य, रतनसिंह राठौड़, नत्थूनाथ मंडा, पेमाराम नायक, नारायण नाथ सिद्ध, भंवरलाल बाना, दानाराम भादू, मुखराम गोदारा, किसान सभा के गोपाल जाखड़, गौरूराम धीरदेसर चोटियान, लक्ष्मण राम खिलेरी, मुकेश सिद्ध आदि उपस्थित रहे।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव सातलेरा में विधायक महिया का ग्रामीणों ने उत्साह पूर्वक स्वागत किया। {फोटो गौरीशंकर तावणियां}
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। विधायक महिया ने ग्रामीण जनता को भ्रष्टाचार मुक्त विकास माकपा के साथ का नारा दिया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। विधायक महिया की जनसभा में बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहें।