May 20, 2026
0000000000000000000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 अप्रैल 2025। शनिवार को क्षेत्र से निकल का आ रही ढाणियों में आग की खबरों से क्षेत्रवासी विचलित हो रहे है। यहां गांव बरजांगसर की रोही में स्थित ढाणी में लगी आग ने किसान परिवार का सारा सामान जला कर खाख कर दिया है एवं किसान परिवार को लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। बरजांगसर सरपंच प्रतिनिधि रामनारायण सिद्ध ने बताया कि मनोज कुमार पुत्र पेमाराम जाट की ढाणी में शनिवार दोहपर करीब 12 बजे बिजली के तारों में शार्ट सर्किट से आग लग गई। आग तेजी से बढ़ी एवं देखते ही देखते पूरी ढाणी को चपेट में ले लिया। सूचना करने पर आस पास के खेतों से किसान भी मदद के लिए पहुंचें एवं जीएसएस पर फोन कर बिजली सप्लाई शुरू करवाई गई एवं टयुबवैल शुरू कर पाईपों की सहायता से आग पर काबु पाया गया। लेकिन तब तक आग ने सब कुछ जला कर खाख कर दिया। आग के कारण करीब 20 क्विंटल अनाज, गहने, कपड़े, नकदी, कृषि उपकरण, घरेलू सामान सभी कुछ जल गया। सरपंच ने आगजनी से प्रभावित परिवार को मुआवजे की मांग प्रशासन से की है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गहने भी जल कर हुए खाख, गहनों के पिघलने से लगा रहे है आग की भयावता का अंदाज।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कपड़े, अनाज सहित परिवार का सारा सामान जल कर खाख।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आग में जला सारा घरेलू सामान।