






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 अप्रैल 2025। शनिवार को क्षेत्र से निकल का आ रही ढाणियों में आग की खबरों से क्षेत्रवासी विचलित हो रहे है। यहां गांव बरजांगसर की रोही में स्थित ढाणी में लगी आग ने किसान परिवार का सारा सामान जला कर खाख कर दिया है एवं किसान परिवार को लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। बरजांगसर सरपंच प्रतिनिधि रामनारायण सिद्ध ने बताया कि मनोज कुमार पुत्र पेमाराम जाट की ढाणी में शनिवार दोहपर करीब 12 बजे बिजली के तारों में शार्ट सर्किट से आग लग गई। आग तेजी से बढ़ी एवं देखते ही देखते पूरी ढाणी को चपेट में ले लिया। सूचना करने पर आस पास के खेतों से किसान भी मदद के लिए पहुंचें एवं जीएसएस पर फोन कर बिजली सप्लाई शुरू करवाई गई एवं टयुबवैल शुरू कर पाईपों की सहायता से आग पर काबु पाया गया। लेकिन तब तक आग ने सब कुछ जला कर खाख कर दिया। आग के कारण करीब 20 क्विंटल अनाज, गहने, कपड़े, नकदी, कृषि उपकरण, घरेलू सामान सभी कुछ जल गया। सरपंच ने आगजनी से प्रभावित परिवार को मुआवजे की मांग प्रशासन से की है।







