May 21, 2026
0000000000000000000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 अप्रैल 2025। क्षेत्र में 27 अप्रैल, रविवार को ऊपनी 132 केवी जीएसएस पर जरूरी रखरखाव के लिए सुबह 7 बजे से 11 बजे तक बिजली कटौती की जाएगी। विभागीय एईएन हर्ष कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि विभाग द्वारा जरूरी मेंटनेंस का कार्य किया जाएगा जिसके चलते ऊपनी, दुसारणा, बापेऊ, कल्याणसर, रामदेव व राजेडू फीडर की सप्लाई बंद रहेगी। इन सभी फीडरों से संबंधित कृषि व घरेलू उपभोक्तओं की बिजली प्रभावित होगी। ये जानकारी इन गांवो के ग्रामीणों तक जरूर पहुंचाए जिससे वे चार घंटे होने वाली कटौती से होने वाली परेशानियों से बच सकें।