






बीयर और देशी शराब बरामद कर एक को किया हवालात में बंद।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 28 अप्रैल 2025। श्रीडूंगरगढ़ पुलिस ने रविवार को हाइवे किनारे स्थित एक होटल पास कार्रवाई करते हुए एएसआई राजकुमार की टीम ने एक युवक से अवैध शराब बरामद कर उसे हवालात में बंद किया। दल ने हाइवे पर एक होटल के पास से मोमासर बास निवासी 33 वर्षीय अर्जुन वाल्मिकी को गिरफ्तार किया और आरोपी के कब्जे से 12 बोतल बीयर और 48 पव्वे देशी मदिरा शराब बरामद की। पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल धमेंद्र कुमार को दिया है।
झगड़ा करते हुए मारपीट पर उतारू एक युवक को पकड़ा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। रविवार को घुमचक्कर के पास एक युवक के झगड़ा करने की सूचना पर हैड कांस्टेबल धमेंद्र कुमार मौके पर पहुंचे। पुलिस दल ने युवक धीरदेसर पुरोहितान निवासी 28 वर्षीय निराणाराम मेघवाल से समझाईश का प्रयास किया। परंतु वह नहीं माना तो उसे शांतिभंग में पकड़ कर थाने पहुंचाया।
घरेलू झगड़े में एक को पकड़कर थाने पहुंचाया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सेरूणा थाने के एएसआई चैनदान ने रविवार को घरेलू झगड़े में मरने मारने पर उतारू एक युवक को पकड़कर थाने पहुंचाया। पुलिस ने गांव देराजसर निवासी 40 वर्षीय राजूराम जाट से समझाईश का प्रयास किया परंतु वह नहीं माना तो उसे शांतिभंग में पकड़ा।



