May 20, 2026
0000000000000000000000000

लू का अलर्ट जारी, मई में मिलेगी राहत।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। अप्रैल में लू का तीसरा चरण शुरू हो गया। सोमवार से पारा 44 डिग्री के पार होगा और ये चरण पूरे 7 दिन का होगा। 7 दिन लगातार लू चलेगी और 30 अप्रैल को प्रचंड लू होगी। विभाग ने पारा 47 डिग्री के करीब पहुंचने के आसार जताए है। विभाग ने लोगों के लिए एडवाइजरी जारी करते हुए दोपहर के समय खुले में बाहर नहीं निकलने की सलाह दी है। 2 मई से वापस लू से राहत मिलने की उम्मीद है। अमूमन अप्रैल के अंतिम दिनों में लू का दौर शुरू होता है मगर इस साल तो 15 अप्रैल से पहले ही पहला दौर आ गया था। आज पारा 44 डिग्री और उससे ऊपर रहने के संकेत विभाग ने जारी किए है। दो दिनों की धूप और मौसम के तल्ख तेवर बता रहें है कि गर्मी अब परवान पर होगी। पूर्वी राजस्थान में एक विक्षोभ से राहत है। मगर पश्चिमी राजस्थान में अब एक सप्ताह बदलाव के आसार कम ही हैं।
सोशल मीडिया पर होगी कड़ी नजर।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पहलगाम आतंकी हमले के बाद जिले में सतर्कता बढ़ा दी गई है। कलेक्टर नम्रता वृष्णि और एसपी कावेंद्र सागर ने रविवार को अभय कमांड सेंटर में दो घंटे बिताए। उन्होंने विभिन्न कैमरों के माध्यम से शहर के हर एरिया को चेक किया। वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए पुलिस अधिकारियों और बीएलओ को आंतरिक सुरक्षा को मजबूत करने पर जोर देने की बात कही। कलेक्टर ने वीसी में कहा कि सोशल मीडिया पर कड़ी नजर रखी जाए।
सरकारी स्कूलों में अब बच्चे धारा प्रवाह बोलना भी सीखेंगे।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सरकारी स्कूलों के बच्चे भी पढ़ने लिखने के साथ धारा प्रवाह कैसे बोलने की बोलें की कला सीखेंगे। इसको लेकर राज्य में मौखिक प्रवाह पठन (ओआरएफ प्रोग्राम) योजना का शुभारंभ आज से होगा। इसके लिए तीसरी कक्षा से लेकर आठवीं तक पढ़ने वाले विद्यार्थियों को ऐप के माध्यम से रोचक पठन सामग्री दी जाएगी, जिसके आधार पर उसका आकलन होगा। 28 अप्रैल से 3 मई तक राज्य स्तर पर आकलन कर रिपोर्ट बनेगी। ये एआई पर आधारित पहल है, जो विद्यार्थियों की आवाज रिकॉर्ड कर उनके पठन कौशल का विश्लेषण करती है।
खाटूधाम में 30 अप्रैल रात 10 से 1 मई शाम 5 बजे तक पट बंद रहेंगे।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। खाटूधाम में एक मई को बाबा श्याम के पट दिनभर बंद रहेंगे। श्रीश्याम मंदिर कमेटी ने बताया कि अमावस्या के अवसर पर बाबा श्याम का भव्य तिलक श्रृंगार किया जाएगा। विशेष श्रृंगार व सेवा पूजा के चलते 30 अप्रैल को रात 10 बजे ही पट मंगल कर दिए जाएंगे। एक मई को बाबा श्याम शाम 5 बजे पुन: दर्शन देंगे।