August 30, 2026
000000000000000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 29 अप्रैल 2025। पीएचईडी द्वारा शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों की पेयजल समस्याओं के लिए हनुमान धोरा स्थित कार्यालय में कंट्रोल रूम बनाया गया। श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स द्वारा जनहित में कंट्रोल रूम के फोन नबंर सहित खबर प्रकाशन प्रमुखता के साथ किया गया। जिससे विभाग के पास सात दिन में 94 शिकायतें प्राप्त हुई है। विभागीय अधिकारी एईएन कैलाश वर्मा ने बताया कि 94 शिकायतों में से विभाग ने 75 समस्याओं का निस्तारण कर दिया गया है। शेष 19 पर भी कार्य किया जा रहा है। केंद्र प्रभारी जेईएन मनीष रावत ने बताया कि 23 अप्रैल को 36 शिकायतें, 24 अप्रैल को 15 शिकायतें, 25 अप्रैल को 16 शिकायतें, 26 अप्रैल को 6 शिकायतें, 27 अप्रैल को 9 शिकायतें, 28 अप्रैल को 9 शिकायतें व मंगलवार 29 अप्रैल को अब तक 3 शिकायतें प्राप्त हुई है। इनमें से विभाग द्वारा लगातार शिकायतों के निस्तारण का कार्य किया जा रहा है।
1 मई से चलेगा अवैध कनेक्शनों के खिलाफ अभियान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। विभाग के एईएन कैलाश वर्मा ने बताया कि आगामी 1 मई से क्षेत्र में अवैध पेयजल कनेक्शनों के खिलाफ सख्त अभियान चलाया जाएगा। वर्मा ने बताया कि विभाग के उच्चाधिकारियों के निर्देशानुसार अवैध पेयजल कनेक्शनों को काटा जाएगा। इस दौरान बार बार कनेक्शन जोड़ने वालों के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज करवाई जाएगी। अवैध कनेक्शन हटाने से पेयजल आपूर्ति सुचारू हो सकेगी।