May 21, 2026
000000000000000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 1 मई 2025। श्रीडूंगरगढ़ नगरपालिका में भ्रष्टाचार के किस्से यहां की गलियों और विभाग में ही नहीं बल्कि राजधानी तक गूंजते रहते है। 22 अप्रैल 2025 को श्रीडूंगरगढ़ नगरपालिका द्वारा निर्माण कार्य हो जाने के बाद लाखों के काम की निविदाएं निकाली गई है, जिसका भुगतान रूकवाने की मांग जिलाकलेक्टर से की गई है। वार्ड 13 के पार्षद ललित कुमार सारस्वत ने जिला कलेक्टर के नाम पत्र देते हुए बताया कि नगरपालिका द्वारा 22 अप्रैल 2025 को 16 निर्माण कार्यों की एक निविदा व 4 कार्यों की एक निविदा निकाली गई। इन निविदाओं में वर्णित कार्य बहुत पहले ही किए जा चुके है। अब इन कामों की 75 लाख रूपए की निविदा निकाल कर भुगतान में भ्रष्टाचार करने की फिराक में है। सारस्वत ने कहा कि दोनों निविदाओं के दिए गए सभी कार्य मौके पर किए हुए है, जिसकी जांच करवाई जाए। लंबे समय से यहां अधिकारी राजनीतिक शह पर भ्रष्टाचार कर सरकारी धन का गबन कर रहें है। सारस्वत ने स्वायत्त शासन मंत्री सहित एंटीकरेप्शन ब्यूरो, संभागीय आयुक्त को भी पत्र भेजकर जांच करने व दोषियों के विरूद्ध कार्रवाई करने की मांग की है।