May 21, 2026
000000000000000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 2 मई 2025। मुख्य बाजार में गांधी पार्क के सामने नाली पर चौकी बना लेने व मलबा डालकर उसे ब्लॉक कर देने का मामला सामने आया। पालिकाकर्मियों ने सुबह करीब दो घंटे की मशक्कत से यहां नाली के अंदर से मलबा हटाया और चौकी के हटाकर नाली का रास्ता खोला। जिससे नाली से पानी निकासी की व्यवस्था सुचारू की गई। कई सालों से लोगों ने यहां पानी रूकने की समस्या से निजात दिलवाने पर पालिकाकर्मियों का आभार भी जताया। पालिका के सफाई निरीक्षक हरीश गुर्जर ने बताया कि एसबीआई बैंक सामने व मुख्य बाजार के सभी चैंबर साफ किए जा रहें है जिससे निकासी सुचारू हो सकें। गुर्जर ने नागरिकों से सफाई व्यवस्था और कस्बे की स्वच्छता में सहयोगी बनने की अपील की।
शहर की जिम्मेदारी सबकी साझा है।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कस्बे में मुख्य बाजार में अनेक बार लोगों द्वारा नालियों व चैंबरों में डाट लगा देने की समस्या सामने आती है। इस पर पानी निकासी नहीं हो पाता और बड़ी संख्या में नागरिक परेशान होते है। पालिका कर्मियों का अनावश्यक समय व श्रम यहां खपता है तब पुन: उनके द्वारा ये डाट खोली जाती है। ये वाकया कई बार होता है, ऐसे में अनेक प्रबुद्धजनों की राय भी रहती है कि लोग आखिर ऐसा करते क्यों है? गत दिनों प्रवासी समाजसेवी जतनलाल पारख भी यहां की सफाई व्यवस्था को लेकर खासे परेशान हुए। पारख ने दु:खी होकर शहरवासियों को अपने शहर को साफ रखने में सहयोगी बनने की सीख भी दी थी। श्रीडूंगरगढ़ शहर और इसकी स्वच्छता की जिम्मेदारी यहां रहने वाले सभी नागरिकों की साझा जिम्मेदारी है। ऐसे में नालियों को बंद करने का कृत्य किसी निजी स्वार्थ की क्षणिक पूर्ति तो कर सकता होगा लेकिन ये संभव नहीं की जनहित में नालियों को बंद रखा जा सकें। पालिका द्वारा इन्हें पुन: खोला जाना तो तय है। पालिका कर्मी भी शहर को स्वच्छ व साफ रखने के लिए कई बार नागरिकों से सहयोग की अपील करते हुए नजर आते है। अब जब देश भर में स्वच्छता अभियान चल रहा है तो जरूरी है कि श्रीडूंगरगढ़ वासी भी केवल अपने घर तक ही नहीं अपने शहर की साफ सफाई का मोल भी समझे। वे सफाई में सहयोगी नहीं बने तो कम से कम कचरा ना फैलाने, नालियों में डाट नहीं लगाने में सहयोगी तो बन ही सकते है। पालिका एसआई हरीश गुर्जर ने बताया कि नागरिक स्वच्छता के प्रति जागरूक हो तो पालिका कर्मी सौंदर्यकरण पर ध्यान देवें परंतु पालिका की मशीनरी सफाई में ही खप जाती है। गुर्जर ने कहा कि नागरिक कचरा संग्रहण के लिए आने वाले ऑटो टीपर में ही कचरा डाले, पॉलीथिन का प्रयोग कम से कम करने के लिए प्रतिबद्ध हो, अपने आस पास या खुले में कचरा फैंकना बंद करें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पालिकाकर्मियों ने नालियों में लगाई पट्टियां हटवा कर नाली खोली।