






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 2 मई 2025। क्षेत्र में हुई एक सड़क दुर्घटना में घायल के भाई ने एक नामजद के खिलाफ लापरवाही से बाइक चलाकर टक्कर मारने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है। अमृतवासी निवासी राकेश पुत्र रामचंद्र जाट ने पुलिस को बताया कि 21 अप्रैल की रात 1.20 बजे अमृतवासी सुरजनसर मार्ग पर सुरजनसर निवासी गंगासिंह पुत्र श्रवणसिंह ने अपनी मोटरसाइकिल लापरवाही व गफलत में चलाते हुए सड़क किनारे खड़ी परिवादी की मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। जिससे परिवादी का भाई कुंभाराम घायल हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल संदीप कुमार को दी है।




