






70 लाख रूपए लेकर भी जमीन की रजिस्ट्री नहीं करवाई, धोखाधड़ी का मामला दर्ज।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जेएनवीसी थाना क्षेत्र निवासी लालचंद पुत्र गोविंदराम मेघवाल ने एक ही परिवार के पांच जनों के खिलाफ आरोप लगाए। परिवादी ने पुलिस को बताया कि कंवर सेन, गणपत व शिवरतन पुत्र बालकिशन व इसी परिवार की विधा व संतोष ने मिलकर उसे जमीन दिखाई व बेचने के नाम पर 70 लाख रूपए ले लिए और जमीन की रजिस्ट्री नहीं करवाई। पुलिस ने मामला दर्ज कर एएसआई भवानीदान को जांच दी है।
पेट्रोल डाल कर लगाई आग, मोटरसाइकिल व नगदी जलकर हुए राख।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। नोखा थाने में गांव दावा निवासी डालूराम पुत्र भंवराराम नायक ने इसी गांव के अशोक पुत्र शक्तिराम नायक के खिलाफ उसकी दुकान में पेट्रोल डालकर आग लगाने, जिससे परिवादी की मोटरसाईकिल व दुकान में रखा सामान जला दिया। दुकान में रखे करीब 40 हजार रूपए जल गए। परिवादी ने मामला दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल जगदीश को दी है।
मारपीट कर तोड़ा बाइक को छीन ली नगदी, मामला दर्ज।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। नोखा थाने में गांव नोखा निवासी टीनुसिंह पुत्र समंदर सिंह राजपूत ने इसी गांव के बजरंगसिंह पुत्र रतनसिंह, बंटी दोहिता धुड़ी कंवर सहित दो तीन जनों के खिलाफ आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि आरोपियों ने चाकू, सरिया व लाठी से उसके साथ मारपीट की जिससे उसके सिर व हाथ में चोटें आई। आरोपियों उसकी जेब से 12,300 रूपए निकाल लिए और उसकी बाइक को पूरी तरह से तोड़ कर नष्ट कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल जगदीश को दी है।
घर के सामने खड़ी पिकअप चोरी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मुक्ताप्रसाद थाने में रामपुरा बस्ती निवासी ओमप्रकाश पुत्र लिखाराम जाट अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। उसने पुलिस को बताया कि 2 मई की रात उसके घर के सामने खड़ी उसकी पिकअप गाड़ी कोई चोर ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल राजकुमार को दी है।
ग्रुप चलाने के नाम पर हड़प लिए लाखों रूपए, मामला दर्ज।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गंगाशहर थाने में चौधरी कॉलोनी श्रवण पुत्र रामूराम ओड ने घड़सीसर निवासी कमल पुत्र भैराराम गवारिया के खिलाफ आरोप लगाते हुए धोखाधड़ी का मामला दर्ज करवाया है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि आरोपी जय माँ भादरिया राय सोसायटी ग्रुप चला रहा है। सोसायटी के नाम पर आरोपी ने लोगों से लाखों रूपए छलपूर्वक एकत्रित कर लिए और अब मांगने पर देने से मना कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल सवाई सिंह को दी है।
लाखों रूपए लेकर ना रजिस्ट्री करवाई ना ही रूपए लौटाए।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गंगाशहर थाने में प्रेमलता डागा पत्नी जय कुमार डागा निवासी बागडी मोहल्ला, बीकानेर ने जय नारायण व्यास कॉलोनी निवासी प्रेम कुमार पुत्र धर्मपाल व उसकी पत्नी पायल के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज करवाया है। परिवादिया ने पुलिस को बताया कि उसने खसरा नंबर 95 ग्राम करमीसर में आरोपी से 12,50,000 रूपए में खरीदा। जिसमें से 7,65,900 रूपए परिवादी ने आरोपियों को अदा कर दिए। शंष राशि किश्तों में जमा करवाने का करार करते हुए रजिस्ट्री करवाने की बात की गई। अब आरोपी ना तो रजिस्ट्री करवा रहें है ना ही पीड़िता के रूपए लौटा रहें है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एएसआई हरसुखराम को दी है।
बैंक में रूपए जमा करवाने के नाम पर मांगे रूपए दी धमकी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गंगाशहर थाने में चौधरी कॉलोनी निवासी रामा कंवर पत्नी किशनसिंह राजपूत ने सर्वोदय बस्ती निवासी गोविंदसिंह पुत्र पृथ्वीसिंह राठौड़, उसकी पत्नी सन्नू कंवर सहित सूरज गुर्जर के खिलाफ आरोप लगाए। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसके पति के ईलाज के लिए आरोपी ने 1,80,000 रूपए बैंक में जमा करवाने के लिए दिए जो जमा करवा दिए। आरोपी ने पर्ची अपने पास होने की बात कही व पर्ची देने के बदले रूपए मांगते हुए नहीं देने पर झूठे मामले में फंसा देने की धमकी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एएसआई अरूण मिश्रा को दी है।
विवाह करवाया युवक का, विवाहिता लौट गई तो देने लगा गालियां, मामला दर्ज।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गंगाशहर थाने में गांव बनेडा निवासी पूजा नुहाल पुत्री भोलाराम पत्नी राजेश नुहाल ने नोखा रोड निवासी माणक, खेतेश्वर बस्ती निवासी कुलदीप डाकोत, भैरू लखारा, गीता लखाराम निवासी बनेडा़ के खिलाफ आरोप लगाए है। परिवादिया ने पुलिस को बताया कि भैरू लखारा व गीता लखारा ने अपने भाई की शादी के लिए लड़की की आवश्यकता बताई तो पीड़िता ने पूजा निवासी हरियाणा से संपर्क करवाया। पूजा की परिचित लड़की से गीता लखारा के भाई का विवाह करवा दिया व विवाह का खर्च 1,40,000 रूपए बताया जो गीता लखारा व भैरू लखारा ने कुलदीप व माणक को दे दिए। इस राशि में से पीड़िता ने कुछ नहीं लिया और जब विवाहिता बनेड़ा गई तो उसे पता चला कि गीता लखारा का भाई पहले से ही विवाहित है तो युवती वापस हरियाणा चली गई। इस पर भैरू लखारा उसे गंदी गालियां निकालता है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एएसआई हरसुखराम को दी है।
फाइनेंस पर लिया वाहन, बिना किश्तें भरे किया खुर्द बुर्द, मामला दर्ज।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बीछवाल थाने में एस के फाइनेंस के कार्मिक रेवंतसिंह पुत्र शिवलाल राजपूत निवासी लूणकरणसर ने भुट्टों का बास निवासी महबूब अली पुत्र जमालद्दीन व उसकी पत्नी अफसाना और इमरान खान के खिलाफ वित्तीय सुविधा पर लिए गए वाहन को बिना किश्तों की अदायगी किए बिना छल कपट से खुर्द बुर्द करने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने मामले की जांच एएसआई ओमप्रकाश को दी है।
पति को झांसा देकर हड़प ली जमीन, पत्नी ने दर्ज करवाया मामला।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। नापासर थाने में वार्ड 10 निवासी मोहनीदेवी पत्नी रामदेव मेघवाल ने रिडमलसर सिपाहियान निवासी खीयाराम व उसके बेटे रामेश्वर, पोते राधाकिशन के खिलाफ आरोप लगाए। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपियों ने एकराय होकर उसके पति को झूठे झांसे में फंसाकर वैयनामा बनवाकर जमीन हड़प ली। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एएसआई जगदीश कुमार को दी है।
घर में घुसकर मारपीट की, मामला दर्ज।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जामसर थाने में लालसर निवासी कैलाश पुत्र सोनाराम नायक ने इसी गांव के भालूराम पुत्र ईश्वरराम नायक के खिलाफ आरोप लगाते हुए कि आरोपी ने उसके साथ मारपीट की। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल राजेश कुमार को जांच दी गई है।
बोलेरो चालक ने मारी टक्कर, घायल युवक के भाई ने दर्ज करवाया मामला।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जसरासर थाने में खरजाणी बास निवासी दिनेश तर्ड पुत्र नथाराम जाट ने अज्ञात बोलेरो चालक के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। परिवादी ने बताया कि अज्ञात बोलेरो चालक ने 29 अप्रैल को सुबह 7.30 बजे उसके भाई अशोक को टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एएसआई भागीरथ को सौंप दी है।
लापरवाही से मारी टक्कर, युवक की मौत।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पांचू थाने में स्वरूपसर निवासी दुलाराम पुत्र ईश्वरराम खाती ने सुरजाराम पुत्र मूलाराम सुथार के खिलाफ मामला दर्ज करवाते हुए पुलिस को बताया कि आरोपी ने लापरवाही से गाड़ी चलाकर उसके पुत्र सीताराम व कानाराम को टक्कर मारी जिससे उसके पुत्र सीताराम की मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल रामनिवास को दी है।
पट्टेशुदा प्लॉट पर कब्जा करने का आरोप।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। छतरगढ़ थाने पूगल निवासी भंवरलाल पुत्र बिशनाराम मेघवाल ने छतरगढ़ निवासी श्रीराम पुत्र धन्नाराम खटीक, उसके बेटे शिव कुमार व पुखराज खटीक के खिलाफ उसके पट्टेशुदा प्लॉट पर अवैध कब्जा कर लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल अरविंद कुमार को दी है।
प्लॉट पर कब्जे के आरोप में दो नामजद सहित चार पांच पर आरोप।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। छतरगढ़ थाने में खारबारा निवासी राजेंद्र सिंह पुत्र भैरूसिंह ने चक निवासी मामराज पुत्र जैसाराम मेघवाल, चंदूराम पुत्र जैसाराम सहित अन्य लोगों के खिलाफ उसके पट्टेशुदा प्लॉट पर कब्जा करने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल महेंद्रसिंह को सौंप दी है।




