May 21, 2026
0000000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 13 मई 2025। आपस में लड़ भिड़कर एक दूसरे के साथ मारपीट पर उतारू हुए दो जनों को पुलिस ने पकड़ कर शांतिभंग में पाबंद करवाया। श्रीडूंगरगढ़ थाने के एएसआई ग्यारसीलाल मीणा ने बताया कि बरजांगसर निवासी 24 वर्षीय सोहननाथ व कालूबास निवासी 22 वर्षीय ईश्वर आपस में उलझ गए। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर समझाईश का प्रयास किया। परंतु आरोपी नहीं माने तो दोनों को पकड़ कर थाने पहुंचाया व शांतिभंग में पाबंद करवाया।