May 21, 2026
0000000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 मई 2025। क्षेत्र के चार गांवो में तीन से आटा पीसने की चक्कियां बंद पड़ी है, गांवो के ट्यूबवैल बंद होने से पेयजल आपूर्ति की सप्लाई ठप्प पड़ी है। ग्रामीण पानी के लिए ही नहीं आटे के लिए भी परेशान हो रहें है। वहीं बेहाल करने वाली गर्मी में पूरे के पूरे परिवार बिना बिजली के परेशान हो रहें है। इस क्षेत्र के कृषि कुओं की आपूर्ति पूरी तरह से बंद है। ये हाल है क्षेत्र के गांव दुलचासर, सूडसर, टेऊ व गोपालसर के किसानों व ग्रामीणों का, इन गांवो की बिजली आपूर्ति तीन दिन से पूरी तरह से बाधित है। दुलचासर के 33 केवी जीएसएस पर स्थित एकमात्र पावर ट्रांसफार्मर तीन दिन पूर्व जलकर खाख हो गया। इससे इस जीएसएस से जुड़े सभी घरेलू और कृषि उपभोक्ता परेशान है। गांव देराजसर जीएसएस से इस क्षेत्र की अस्थाई रूप से जोड़ कर राहत देने का प्रयास किया गया है परंतु ये प्रयोग ग्रामीणों ने फैल बताया है। अतिरिक्त लोड के कारण देराजसर जीएसएस की बिजली आपूर्ति भी समस्या बन गई है। इन गांवों की आपूर्ति बाधित होने से साथ ही देराजसर जीएसएस के गांव भी समस्याग्रस्त हो गए है। चारों गांवो के किसान बिजाई के समय बिजली नहीं दिए जाने के कारण आक्रोशित है। पूर्व विधायक गिरधारीलाल महिया ने बताया कि क्षेत्र के ग्रामीण व किसान बिजली समस्या को लेकर बुरी तरह से परेशान हो रहें है। बिजली विभाग तुरंत पावर ट्रांसफार्मर रखवा कर इसका समाधान करें। महिया ने विभाग के उच्चाधिकारियों तक समस्या पहुंचा व शीघ्र समाधान की मांग की है।