






कांस्टेबल भर्ती में 383 पद बढे़, अब 10 हजार पदों पर भर्ती होगी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की संशोधित विज्ञप्ति जारी की गई है। अब प्रदेश में कुल 10 हजार पदों पर पुलिस कांस्टेबल की भर्ती की जाएगी। इससे पहले प्रदेशभर में 9 हजार 617 पदों पर पुलिस कांस्टेबल की भर्ती करने का फैसला किया गया था, जिसकी आवेदन प्रक्रिया 28 अप्रैल से जारी है। आवेदन जमा करवाने की लास्ट डेट 17मई से पहले अब मंगलवार, को सरकार ने 383 पद बढ़ाए है। इसके लिए 12वीं पास कर चुके अभ्यर्थी राजस्थान पुलिस की ऑफिशियल वेबसाइट police.rajasthan.gov.in पर जाकर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते है। इसके बाद रिटर्न और फिजिकल के आधार पर अभ्यर्थी का सिलेक्शन किया जाएगा। इसे डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के बाद पोस्टिंग दी जाएगी। आवेदन के लिए शैक्षणिक योग्यता 10वीं या 12वीं कक्षा उत्तीर्ण की अपेक्षा है। विदित रहें इसमें सीईटी सेकेंडरी लेवल पास करने वाले अभ्यर्थी ही आवेदन कर सकेंगे। पिछले दिनों सीईटी का आयोजन कर्मचारी चयन बोर्ड ने किया था।
इंस्टाग्राम पर जल्द “लॉक्ड रील्स” फीचर आ सकता है।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। इंस्टाग्राम पर जल्द ही नया लॉक्ड रील्स फीचर आ सकता है। इसके जरिए क्रिएटर्स और ब्रांड्स एक्सक्लूसिव वीडियो शेयर कर सकेंगे। जिन्हें केवल एक सीक्रेट कोड का उपयोग करके एक्सेस किया जा सकेगा। अभी यह फीचर परीक्षण के चरण में है और इसकी आधिकारिक लॉन्चिंग की तिथि अभी तक तय नहीं की गई है।



