May 21, 2026
0000000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 मई 2025। अपने खेत पड़ौसी किसान का कट्टानी रास्ता उसके पड़ौसी ने रोक लिया। पीड़ित की शिकायत पर गत दिनों तहसीलदार के आदेश पर राजस्व टीम ने गांव सोनियासर मिठिया पहुंच कर आम रास्ता खुलवाया। जिसे आरोपी ने उसी दिन रात को पुन: बंद कर दिया। रास्ता देने की बात पर विवाद करते हुए वह पड़ौसी परिवादी से उलझ जाता व झूठे आरोप में मुकदमा दर्ज करवाने की धमकी देता। इस पर गुरूवार को हैड कांस्टेबल बलवीर काजला टीम के साथ मौके पर पहुंचे और प्रशासनिक आदेश के अनुसार रास्ता खोलने के लिए समझाईश की। इस पर आरोपी झगड़े पर उतारू हो गया और वह नहीं माना। बलवीर काजला ने 50 वर्षीय सोनियासर मिठिया निवासी मघाराम पुत्र खिराजराम मेघवाल को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे थाने पहुंचाकर शांतिभंग में पाबंद करवाया।