






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 मई 2025। सीएमएचओ बीकानेर पुखराज साध शुक्रवार को उपजिला अस्पताल पहुंचे व अस्पताल की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। साध ने यहां फिजिशियन खेताराम की नियुक्ति के आदेश कर दिए जाने की जानकारी दी। साध ने अस्पताल में आ रही शिकायतों के बारे में सुनवाई करते हुए संबंधित डॉक्टरों को सुधार करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने सभी डॉक्टरों को समय पर आने व ड्यूटी टाइम में संवेदनशील होकर मरीजों का ईलाज करने के लिए कहा। उन्होंने ने लेबर रूम, परिवार कल्याण कैंप का निरीक्षण किया व व्यवस्थाओं को संतोषजनक बताया। साध ने अस्पताल में शीघ्र सोनोग्राफी की सुविधा प्रारंभ करने के लिए कार्य करने के निर्देश दिए। उपजिला प्रभारी डॉ एसके बिहाणी ने उन्हें सोनोग्राफी मशीन का रजिस्ट्रेशन नहीं होने की जानकारी दी और बताया कि इसके लिए प्रयास जारी है। इस दौरान ब्लॉक सीएमएचओ राजीव सोनी, खाजूवाला ब्लॉक सीएमएचओ मुकेश मीणा मौजूद रहें। अधिकारियों के बीच हुई चर्चा में मरीजों की संख्या को देखते हुए नए भवन व स्त्री रोग विशेषज्ञ की आवश्यकता पर जोर दिया गया है।




