May 21, 2026
0000000000000

लूट व अपहरण के तीन आरोपी गिरफ्तार।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। हैड कांस्टेबल रामस्वरूप ने बुधवार शाम को घुमचक्कर पर एक होटल के सामने लूट व अपहरण का प्रयास करने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपी सांडवा निवासी पुखराज सोनी, तेजरासर निवासी रामेदव सोनी व दीपक सोनी को जुर्म प्रमाणित होने पर गुरूवार शाम को गिरफ्तार कर लिया। हैड कांस्टेबल रामस्वरूप ने तीनों को हवालात में बंद किया व शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
ध्वनि प्रदूषण में पुलिस ने एक को पकड़ा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 मई 2025। हैड कांस्टेबल संदीप ने ध्वनि प्रदूषण करते हुए गुरूवार शाम को सरकारी कॉलेज के सामने शाम 7.17 बजे, तेज आवाज में टैक्सी में गाने बजाने पर कालू बास निवासी 18 वर्षीय सोनु खां को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरएनसी में मामला दर्ज कर डेक, मेमोरी कार्ड व स्पीकर बरामद किए। मामले की जांच एएसआई रामावतार को सौंप दी है।
किसी घर के पास बदमाशी करने पर युवक को पकड़ा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कस्बे के एक घर के निकट बदमाशी करने वाले एक युवक को पुलिस ने पकड़ कर शांतिभंग में पाबंद करवाया। हैड कांस्टेबल रामस्वरूप ने बताया कि गुरूवार को जैतासर निवासी बृजलाल स्वामी कस्बे में एक घर के पास बदमाशी कर रहा था। पुलिस ने उसे थाने बुलाया व समझाईश करते हुए नहीं मानने पर उसे शांतिभंग में पाबंद किया।