May 21, 2026
0000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 24 मई 2025। गंगाशहर थाना क्षेत्र के चोपड़ा बाड़ी स्थित मकान में शुक्रवार रात एक युवक ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतारकर पीबीएम की मोर्चरी में रखवाया। मृतक की पहचान निवासी रीड़ी, हाल निवासी चोपड़ा बाड़ी गौरीशंकर पुत्र कोडूराम सुनार के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार करीब 35 वर्षीय मृतक युवक चार पुत्रियों व एक पुत्र का पिता था। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।