May 21, 2026
0000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 मई 2025। एसआई भर्ती 2021 में बड़े पैमाने पर धांधली सामने आने के बाद इसे रद्द करने की मांग को लेकर रविवार को जयपुर में आरएलपी सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल के आह्वान पर युवा आक्रोश रैली का आयोजन किया गया। इस रैली में प्रदेश भर से बड़ी संख्या में युवा जयपुर पहुंच कर शामिल हुए एवं रैली में क्षेत्र से भी बड़ी संख्या में आरएलपी नेता, कार्यकर्ता पहुंचें। श्रीडूंगरगढ़ आरएलपी के विधानसभा प्रत्याशी विवेक माचरा, जिलाध्यक्ष दानाराम घिंटाला, तहसील अध्यक्ष मनोज जाखड़, शहर अध्यक्ष जावेद कायमखानी सहित बड़ी संख्या में युवाओं के दल गांवों से रवाना हुए एवं रैली में शामिल हुए। रैली के दौराान स्थानीय नेताओं को भी मंच पर स्थान मिला एवं डॉ विवेक माचरा ने रैली को संबोधित भी किया। माचरा ने मंच से संबोधन देते हुए इस भर्ती को युवाओं के साथ खिलवाड़ बताते हुए इसे रद्द करने की मांग की व क्षेत्र की समस्याओं को उठाते हुए पानी व बिजली की समस्याओं के बारे में विस्तार से बताया व प्रदेश सहित श्रीडूंगरगढ़ में जनविरोधी सरकार का राज बताते हुए इस राज को उखाड़ फेंकनें की बात कही। विदित रहे कि बीकानेर जिले भर से आरएलपी कार्यकर्ता प्रभुदयाल गोदारा की अगुवाई में जयपुर पहुंचें थे एवं श्रीडूंगरगढ़ के पूर्व विधायक गिरधारीलाल महिया ने भी एसआई भर्ती रद्द करने की मांग को जायज बताते हुए आंदोलन को सर्मथन दिया था।