May 20, 2026
0000000000

देर रात जला ट्रांसफार्मर, विधायक के प्रयासों से सुबह लगा, पार्षद सहित मोहल्लेवासियों ने जताया आभार।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 मई 2025। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे के वार्ड 15 एवं 16 में ट्रांसफार्मर जल जाने के कारण बिजली सप्लाई रविवार देर रात को पूर्णतया बंद हो गई। पार्षद विक्रमसिंह शेखावत ने इस संबध में विधायक ताराचंद सारस्वत को जानकारी देते हुए मोहल्लेवासियों की परेशानियों के बारे में बताया। इस पर विधायक ने संज्ञान लेते हुए विभागीय अधिकारियों को तुरंत प्रभाव से समस्या समाधान के निर्देश दिए। शेखावत ने बताया कि विधायक सारस्वत के निर्देशों के बाद विभाग हरकत में आया एवं सोमवार सुबह ही नया ट्रांसफार्मर लगाकर बिजली सप्लाई सुचारू कर दी गई। इस पर पार्षद व मोहल्लेवासियों ने विधायक का आभार जताया है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। विधायक के निर्देशों के बाद सुबह लगाया नया ट्रांसफार्मर, बिजली हुई सुचारू।

चौधरी की अगुवाई में महिलाएं शामिल हुई कांग्रेस की रैली में।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। विधानसभा क्षेत्र श्रीडूंगरगढ़ से कांग्रेस की निरू चौधरी की अगुवाई बड़ी संख्या में महिला शक्ति ने रविवार शाम को बीकानेर में आयोजित रैली में भाग लिया। चौधरी ने बताया कि बड़ी संख्या में महिला शक्ति श्रीडूंगरगढ़ से रवाना होकर बीकानेर पहुंची और रैली में शामिल हुई। चौधरी ने कहा कि संविधान बदलने की भाजपा की मंशा को कांग्रेस कभी कामयाब नहीं होने देगी।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कांंग्रेस नैत्री निरू चौधरी की अगुवाई में बड़ी संख्या में महिला शक्ति शामिल हुई संविधान बचाओ रैली में।

8वीं बोर्ड का परीक्षा परिणाम आज।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आज शाम 5 बजे कक्षा 8वीं का परीक्षा परिणाम जारी होगा। परिणाम शिक्षा संकुल में घोषित किया जाएगा और शिक्षा मंत्री मदन दिलावर वर्चुअल माध्यम से जुड़कर करेंगे परिणाम घोषित करेंगे।