May 21, 2026
00000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 28 मई 2025। राजस्थान बोर्ड ने 10वीं कक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। कस्बे की एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल का 10वीं कक्षा में शानदार प्रदर्शन रहा है। स्कूल का हर तीसरा विद्यार्थी 90% से अधिक अंक लाया व साथ ही 10वीं के सभी छात्र प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए है। स्कूल के प्रधानाचार्य डॉ रजनीश कौशिक ने शहर में स्कूल का मान बढ़ाने के लिए विद्यार्थियों को बधाई दी। डॉ कौशिक ने कहा कि ये परिणाम उत्कृष्ट शिक्षण और अनुशासन की मिसाल है। परिणाम की घोषणा के बाद स्कूल प्रांगण में उत्सव का माहौल छा गया है। वाइस प्रिंसिपल सुनीता कौशिक ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता जताते हुए कहा कि यह परिणाम छात्रों की मेहनत का फल व शिक्षकों की समर्पित मेहनत परिणाम है। कौशिक ने बताया कि विद्यालय के शत प्रतिशत बच्चे प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए है। विद्यालय की मनीषा जाखड़ पुत्री रामप्रताप जाखड़ ने 95.67% अंक हासिल कर विद्यालय टॉपर का खिताब हासिल किया है। इसी प्रकार राधिका कुमारी ने 95.50% अंक, युवराज राठी 95.33% अंक, वैभव बिहानी 94.83% अंक, अंजू कड़वासरा 94.17% अंक, इशिका मोदी 94.00% अंक, देवांश स्वामी 93.33% अंक, विनोद बाना 93.33% अंक, विष्णु सारस्वत 92.33% अंक, कोमल प्रजापत 91.67% अंक, पूजा राजोतिया 91.33% अंक व शायरसिंह ने 90.67% अंक हासिल किए है। वहीं कृश धनवानी, गर्वित गौड़, गौरीशंकर सारण, माधवी भानी, पूर्वी राजपुरोहित, अंकित कुमार सायच, प्रवीण कुमार शर्मा, रेहान खान, जाह्नवी, गजेन्द्र, धैर्य पांडिया, हितेश बलदेवा के 80 से 90 प्रतिशत के बीच अंक हासिल किए है। वहीं अक्षय सिद्ध, आयुष पंचारिया, अरूण गौर, दीपाशुं, महेश बाना ने 70 से 80% अंक हासिल किए है। कक्षा के नरेंद्र कुमार सायच, तस्कीन बानो, माया महिया, आयुषी सोनी व अंशु महिया ने 61 प्रतिशत से 70 प्रतिशात के बीच अंक प्राप्त किए है। विद्यालय के कुल 34 विद्यार्थियों में 95 प्रतिशत से अधिक 3 बच्चे, 90 प्रतिशत से अधिक 12 बच्चे एवं 80 प्रतिशत से अधिक 24 बच्चे रहे है।