August 29, 2026
0000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 29 मई 2025। स्कूलों में घटिया निर्माण सामग्री लेकर निर्माण करवाने की शिकायतें कई बार सामने आती है। ऐसा ही एक मामला श्रीडूंगरगढ़ ताल मैदान के पीएमश्री राउमावि में सामने आया है। यहां राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद द्वारा पीएमश्री इंटरग्रेटेड स्कीम 2024-25 के तहत 28.02*29 फीट के एक हॉल का निर्माण स्वीकृत हुआ। हॉल के कार्य का लखासर की बीएलई एंटरप्राइजेज कंपनी को टेंडर दिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार इस हॉल का निर्माण अवधि 19-12-2024 से 18.6.2025 तक दी गई थी। फर्म ने इस कार्य को प्रारंभ करने में करीब 5 माह की देरी कर दी। वहीं 9.5.2025 को निर्माण कार्य प्रारंभ किया गया। प्रधानाचार्य ममता गोयल ने निर्माण कार्य प्रारंभ करने से पूर्व सूचना नहीं देने तथा गुरूवार, 29 मई की सुबह 10 बजे कार्य अवलोकन में घटिया सामग्री का उपयोग लेने संबंधी गफलत पाई। उन्होंने कहा कि घटिया सामग्री उपयोग में लेकर विभागीय नियमानुसार निर्माण नहीं किए जाने की जानकारी कनिष्ठ अभियंता कार्यालय अतिरिक्त समन्वयक परियोजना अधिकारी समग्र शिक्षा को भेज दी है। जानकारों ने बताया कि करीब 13 लाख के निर्माण हो रहा है जो दो साल में टूट जाएगा। घटिया ईंटे व सीमेंट प्रयोग लेने के आरोप है। वहीं प्रधानाचार्य ने इस कार्य को आगामी आदेश तक बंद करने के आदेश दिए है।