






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 30 मई 2025। क्षेत्र के सबसे बड़े शिक्षण संस्थान भारती निकेतन में 12वीं, 10वीं व 8वीं में टॉपर्स की लंबी लिस्ट के बाद शुक्रवार को पांचवी कक्षा के नन्हें मुन्नों ने भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। स्कूल के संचालक ओमप्रकाश स्वामी ने प्रसन्नता जताते हुए बताया कि पांचवी के विद्यार्थियों ने परिणामों में कमाल कर दिया है। पांचवी में कुल 70 बच्चों ने ए ग्रेड श्रेणी हासिल की है। जिनमें हर दूसरे बच्चे ने ए ग्रेड के अंक हासिल किए है। स्वामी ने बताया कि पांचवी बोर्ड का परिणाम भी सभी बोर्ड कक्षाओं की भांति शत प्रतिशत रहा है। स्कूल के निदेशक श्यामसुदंर स्वामी ने बताया कि परिणामों के बाद स्कूल में उत्साह का माहौल है और अभिभावकों शिक्षकों का आभार जता रहें हे। स्वामी ने बताया कि प्राइमरी बच्चों के लिए विद्यालय में पृथक विंग का संचालन किया जा रहा है। जिसमें ट्रेंड टीचर मनोवैज्ञानिक ढंग से शिक्षण विधियों में लचीलेपन के साथ बच्चों को शिक्षण में रूचि पैदा करने के लिए कार्य करते है। जिससे ये बच्चे आगे चलकर मेहनत करना सीख सकें व अपने सुदंर भविष्य का निर्माण कर सकें। स्वामी ने कहा कि छोटे बच्चों के सामाजिक व मानसिक विकास के लिए भी विभिन्न आयोजन प्राइमरी विद्यालय में करवाए जाते है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए शुभकामनाएं दी है।



