






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 13 जून 2025। गांव से मोटरसाइकिल पर श्रीडूंगरगढ़ अस्पताल में दिखाने के लिए एक चाची-जेठूते को रास्ते में रोककर उनके साथ मारपीट करने व नगदी रूपए छीन लेने के आरोप में दो युवकों के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है। गांव गुसाईंसर बड़ा निवासी 21 वर्षीय प्रदीप पुत्र राजूराम नायक ने पुलिस को बताया कि गुरूवार सुबह वह अपनी चाची गोदावरी पत्नी रतनाराम नायक को अस्पताल दिखाने के लिए गांव से मोटरसाइकिल पर रवाना हुआ। चाची के पास बटूआ था जिसमें दवा पानी के लिए 2 हजार रूपए रखे थे। गौशाला के पास पहुंचने पर उन्हें सामने से आ रही मोटरसाइकिल पर सवार डेलवा निवासी अशोक पुत्र संग्राम जाट, धर्मपाल पुत्र हरीभगत जाट मिले। परिवादी ने बताया कि दोनों ने अपनी मोटरसाइकिल आगे देकर उसकी मोटरसाइकिल रूकवा ली। जाति सूचक गालियां देते हुए झवटा मारकर चाची के बटूए से रूपए छीन लिए। चाची के साथ मारपीट करते हुए लज्जा भंग की। आरोपियों ने पत्थरों से मोटरसाइकिल भी क्षतिग्रसत कर दी। यहां शोर सुनकर मौके पर आए राजूराम नायक ने बीच बचाव का प्रयास किया तो दोनों आरोपियों ने उसके साथ भी मारपीट करते हुए शर्ट की जेब से 5 हजार रूपए छीन लिए। इस दौरान गांव के अनेक लोग मौके पर आ गए तो आरोपी भाग गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच सीओ श्रीडूंगरगढ़ निकेत पारीक को दी है।



